फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Recitation of Hanuman Chalisa took place near Rashid Ali Gate in the presence of police personnel.

Ghaziabad News: राशिद अली गेट के पास पुलिस बल की मौजूदगी में हुआ हनुमान चालीसा का पाठ

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Recitation of Hanuman Chalisa took place near Rashid Ali Gate in the presence of police personnel.
लोनी। मारपीट के आरोपी हाजी सलमान की गिरफ्तारी न होने से नाराज हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने रविवार को लोनी के राशिद अली गेट के पास दिल्ली-सहारनपुर मार्ग पर हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान काफी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। दूसरे पक्ष के कुछ लोगों ने इस दौरान हाथ में कलावा देखकर चालक के साथ मारपीट करते हुए कैब में तोड़फोड़ की। आरोप है कि दूसरे पक्ष ने कई बार पाठ करने वालों पर हमले का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने सभी को खदेड़ दिया। एतियाती तौर पर पुलिस ने आसपास के मार्केट को पहले ही बंद कराया, लेकिन कई बार टकराव की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन


दरअसल, टोली मोहल्ला कॉलोनी में हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट का आरोप हाजी सलमान और उसके अन्य साथियों पर लगा था। थाने में सलमान समेत कई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई, लेकिन कई दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई। शनिवार को रक्षादल के कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी न होने से नाराज होकर रविवार शाम पांच बजे राशिद अली गेट पर हनुमान चालीसा का पाठ करने का ऐलान कर दिया। रविवार को दोनों समुदायों के बीच टकराव न हो, इसलिए अधिकारियों ने राशिद अली गेट के आसपास की दुकानों को बंद कराते हुए काफी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया। हिंदू रक्षा दल के अमित प्रजापति व कार्यकर्ताओं ने समय का इंतजार न करते हुए शाम पांच बजे के बजाय दोपहर तीन बजे ही राशिद अली गेट की ओर कूच कर दिया। पुलिस ने राशिद अली के गेट से पहले गिरी मार्केट के सामने दिल्ली-सहारानपुर मार्ग पर कार्यकर्ताओं को रोक लिया। हिंदू रक्षादल के नाराज कार्यकर्ताओं ने सड़क पर ही डेरा डाल दिया। हालांकि पुलिस ने उनको उठाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने और वहीं पर हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान दूसरे समुदाय के लोगों ने कई बार टकराव के लिए प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने हर बार उनको खदेड़ दिया। इसके बाद सभी कार्यकर्ता एसीपी थाने पहुंचे और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन

कैब में तोड़फोड़ कर चालक को पीटा
एटा निवासी कैब चालक मोहर सिंह ने बताया कि वह रविवार को सवारी लेकर ग्रेटर नोएडा के बिसरख से सवारी लेकर लोनी आए थे। कैब दिल्ली- सहारनपुर मार्ग पर राशिद अली के पास खड़ी कर दी। उस समय वहां पर माहौल सामान्य था। कुछ देर बाद कुछ असामाजिक तत्व आए और उनके हाथ में कलावा देखकर आरोपियों ने मारपीट कर कैब में तोड़फोड़ की। मोहर सिंह को पिटता देख तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और उनको बचाया। आरोपी भी पुलिस को देखकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेस्तरां में हुए हंगामे के बाद रिपोर्ट दर्ज
क्षेत्र के माहौल को लेकर दो नंबर स्थित रेस्तरां में हुई प्रेसवार्ता के दौरान हंगामा के मामले में लोनी बॉर्डर थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई है। एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्या ने बताया कि मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने हाजी बाबू कुरैशी निवासी थाना लोनी समेत अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले में प्रेसवार्ता करने वालों की तरफ से कोई बयान और शिकायत पुलिस नहीं दी गई है।

एसीपी लोनी राम किशन का कहना है कि माहौल को देखते हुए पीएसी, क्यूआरटी के अलावा छह थानों का पुलिसबल मौके पर तैनात किया गया। कुछ लोगों की भीड़ एकत्रित हुई तो उसे वापस भेज दिया। मामले में कैब चालक की शिकायत आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। क्षेत्र में शांति हैं, पुलिस लगातार ड्रोन से निगरानी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed