{"_id":"6a9dcad1256e1dcf96010e93","slug":"youth-hangs-himself-after-an-argument-with-his-brother-over-a-mobile-phone-dies-rampur-news-c-282-1-smbd1026-179467-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: मोबाइल को लेकर भाई से कहासुनी के बाद युवक ने लगाया फंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: मोबाइल को लेकर भाई से कहासुनी के बाद युवक ने लगाया फंदा, मौत
Mon, 07 Sep 2026 01:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 07 Sep 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
टांडा। नगर के नवाबपुरा मोहल्ले में रविवार को 22 वर्षीय आफताब का शव कमरे में पंखे से लटका मिला। परिजन उसे नीचे उतारकर चिकित्सक के पास ले गए, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। बताया जा रहा है कि मोबाइल फोन को लेकर भाई से हुई कहासुनी के बाद युवक कमरे में चला गया था।
हिफजुर्रहमान उर्फ भूरा का बेटा आफताब रविवार दोपहर करीब तीन बजे अपने भाई से मोबाइल मांग रहा था। भाई ने मोबाइल देने से मना कर दिया। इसके बाद वह नाराज होकर कमरे में चला गया। कुछ देर तक कमरे से बाहर नहीं आने पर घर में मौजूद छोटे बच्चों ने अंदर जाकर देखा तो आफताब पंखे से लटका हुआ था। बच्चों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे फंदे से नीचे उतारा।
आफताब को तत्काल चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और परिजनों से पूछताछ कर घटना की जानकारी जुटाई। हालांकि, परिजनों ने किसी भी तरह की कार्रवाई कराने से इन्कार कर दिया। इसके बाद पुलिस लौट गई और परिजनों ने शव के अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी।
विज्ञापन
पिता के अनुसार, आफताब ने पढ़ाई छोड़ने के बाद बिजली फिटिंग का काम शुरू कर दिया था। वह चार भाइयों में दूसरे नंबर का था और उसकी एक बहन भी है। सीओ पंकज पंत ने बताया कि इस मामले में परिजनों ने किसी भी कार्रवाई से इन्कार कर दिया है।
000
एक साल पहले चाचा ने भी लगाया था फंदा
आफताब के परिवार में इससे पहले भी ऐसी घटना हो चुकी है। करीब एक साल पहले उसके चाचा गुलशेर ने भी घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। अब आफताब की मौत से परिवार के साथ मोहल्ले में भी शोक का माहौल है।