फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Family members created a ruckus at the police station, alleging the murder of a young man.

Ghaziabad News: युवक की हत्या का आरोप लगाते हुए परिजन ने किया थाने पर हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Family members created a ruckus at the police station, alleging the murder of a young man.
लोनी। ट्रॉनिका सिटी के भगत सिंह चौक के पास युवा की मौत के मामले में परिजनों ने हत्या का आरोप लग
लोनी। भगत सिंह चौक के पास युवक की मौत के मामले में परिजनों ने रविवार को हत्या का आरोप लगाते हुए ट्रोनिका सिटी थाने का घेराव कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं, पुलिस युवक की मौत को सड़क हादसा बता रही है। हालांकि काफी हंगामे के बाद पुलिस अधिकारियों ने परिजन को समझाया तो वह शांत होकर घर चले गए।
विज्ञापन

पूजा कॉलोनी निवासी जगतराम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा मनीष अपने दोस्त रमेश राय उर्फ लालका निवासी पूजा कॉलोनी और दो अन्य साथियों के साथ घर से गया था। इसके बाद वह वापस नहीं आया। फोन पर किसी व्यक्ति ने उनको सूचना दी कि उनका बेटा भगत सिंह चौक पर पड़ा है। वह मौके पर पहुंचे तो मनीष मृत अवस्था में सड़क किनारे पड़ा मिला। उधर, रविवार को परिजन ने हत्या का आरोप लगाते हुए ट्रोनिका थाने पर धरना-प्रदर्शन किया। परिजन ने आरोप लगाया कि मनीष की गर्दन कटी हुई थी। मौके पर एक सफेद कार भी खड़ी मिली। मृतक के पिता ने थानाप्रभारी से मामले में निष्पक्ष जांच करते हुए आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस के आश्वासन पर ही परिजन शांत होकर घर लौटे।
विज्ञापन

एसीपी लोन रामकिशन ने बताया कि परिजन की शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल जा रही हैं। हालांकि अभी तक की जांच में सड़क हादसा ही सामने आया है और उसी में युवक की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed