फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Couple assaulted after returning from Janmashtami; allegations of casteist slurs.

Ghaziabad News: जन्माष्टमी से लौटे दंपती से मारपीट, जातिसूचक टिप्पणी का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Couple assaulted after returning from Janmashtami; allegations of casteist slurs.
खोड़ा। खोड़ा थानाक्षेत्र में जन्माष्टमी मनाकर घर लौटे दंपती के साथ मारपीट करने और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित हरीशचंद्र कन्नौजिया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पत्नी शकुंतला देवी के साथ खोड़ा के शृंगार विहार की गली नंबर-3 में किराये पर रहते हैं। इसी मकान में कल्लू खान भी परिवार के साथ रहता है। चार सितंबर को जन्माष्टमी की रात करीब 12:30 बजे दोनों जन्माष्टमी मनाकर घर लौटे। उन्होंने बताया कि कल्लू खान ने मकान का दरवाजा नहीं खोला, इससे करीब आधे घंटे तक घर के बाहर इंतजार करना पड़ा। बाद में उनके पड़ोसी दिनेश गुप्ता ने दरवाजा खोला। इसी बात को लेकर उनकी कल्लू खान से नोकझोंक हो गई। आरोप है कि कल्लूखान व उसके बेटे ने उन दोनों के साथ मारपीट करते हुए जातिसूचक शब्द का प्रयोग किया। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है और दोनों पिता-पुत्र को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed