फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   नहाने गया बालक नदी में डूबा, खोजने में जुटी एनडीआरएफ

नहाने गया बालक नदी में डूबा, खोजने में जुटी एनडीआरएफ

Fri, 10 Aug 2018 11:56 PM IST
Updated Fri, 10 Aug 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
नहाने गया बालक नदी में डूबा, खोजने में जुटी एनडीआरएफ
जहानागंज। थाना क्षेत्र के नरेहथा गांव के रहने वाले तीन बालक गुरुवार की शाम नहाने के लिए कुछ दूरी पर स्थित मंगई नदी पर गये हुए थे। देर शाम दो बालक लौट आये और तीसरे के नहीं मिलने की बात परिजनों को बतायी। इस पर ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच कर तलाश किये, लेकिन तीसरे बच्चे का पता नहीं चला। शुक्रवार की सुबह आक्रोशित ग्रामीण चक्रपानपुर-कम्हरिया मार्ग पर जाम कर दिया। इस पर मौके पहुंचे अधिकारियों ने एनडीआरएफ को बुलाने और तलाश कराने की कवायद शुरू किया। देर शाम पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने नदी में बच्चे की तलाश शुरू कर दिया था। नरेहथा गांव निवासी 12 वर्षीय भोलू चौहान पुत्र गुड्डू चौहान गुरुवार की शाम गांव के ही रहने वाले अपने दो अन्य दोस्तों के साथ मंगई नदी पर नहाने के लिए पहुंचा। तीनों नदी में नहाने के साथ ही अठखेलियां कर रहे थे। साढ़े छह बजे के लगभग भोलू के साथ गये दोनों दोस्त नदी के बाहर निकल आये लेकिन भोलू उन्हें नहीं दिखायी दिया। दोनों भाग कर गांव में पहुंचे और परिजनों को इसकी जानकारी दी। इस पर ग्रामीण यूपी 100 पर फोन कर सूचना देने के साथ ही नदी पर पहुंच गये। मछुआरे को बुला कर काफी देर तक तलाश भी कराया गया, लेकिन भोलू का कोई पता नहीं चला। अंधेरा हो जाने के चलते तलाश का काम रुक गया। शुक्रवार की सुबह ग्रामीण बच्चे की तलाश कराने की मांग को लेकर चक्रपानपुर कम्हरिया मार्ग पर जाम कर दिये। सूचना पर सीओ और एसडीएम सदर मौके पर पहुंच गये। अधिकारियों ने एनडीआरएफ टीम को बुलाने का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। शुक्रवार की शाम लगभग चार बजे एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और नदी में भोलू की तलाश शुरू कर दिया। भोलू दो भाईयों में छोटा है और दोनो भाई नरेहथा में अपनी ननिहाल में रहते है। माता-पिता रोजीरोटी के चक्कर में मुंबई में रहते है। देर शाम तक एनडीआरएफ की टीम भी बच्चे की तलाश नहीं कर सकी थी।
विज्ञापन


नहाते समय नदी में डूबा युवक, तलाश जारी
अमिलो/मुबारकपुर। तमसा नदी के धरहरा घाट पर शुक्रवार को नहाने गया एक युवक डूब गया। जिसकी तलाश में गोताखोर लगे हुए हैं। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव निवासी 17 वर्षीय अयूब पुत्र निसार अहमद गोंछा पुल के पास बाग में दोस्तों के साथ कबड्डी खेलने गया हुआ था। इसी दौरान वह नहाने के लिए तमसा नदी के धरहरा घाट पर चला गया। काफी देर तक जब वह नहीं लौटा तो दोस्तों ने उसकी खोज की। अयूब के बारे में कोई जानकारी न मिलने पर परिजनों को सूचना दे दी गई। इसके पश्चात आसपास के लोगों के साथ ही परिजन भी मौके पर पहुंच गये। जानकारी पर पुलिस और गोताखोर भी मौके पर पहुंच गये और युवक की तलाश शुरू कर दी गई। देर शाम तक युवक की तलाश जारी थी, लेकिन शव बरामद नहीं हो सका था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed