{"_id":"5b3d140d4f1c1bc2248b493b","slug":"61530729485-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाची और भतीजे को बंधक बना किया ब्लैकमेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाची और भतीजे को बंधक बना किया ब्लैकमेल
Updated Thu, 05 Jul 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहानागंज। थाना क्षेत्र के सेमरौल गांव के जंगल में दो दिन पूर्व खानपुर के प्रधान समेत चार लोगोें ने वहां से गुजर रहे एक युवक और उसकी चाची को बंधक बनाकर उनसे रुपये पैसे छीन लिए और दोनों का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहे हैं। रुपये न देने पर उन्होंने वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी दी। मंगलवार को पीड़ित युवक ने थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस एक आरोपी बैंक मित्र को गिरफ्तार कर लिया, जबकि ग्राम प्रधान सहित फरार तीन आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। गाजीपुर के निवासी युवक के मुताबिक दो जुलाई को वह अपनी चाची को जहानागंज थाना क्षेत्र के सेमरौल गांव में स्थित भीखा साहब के मठ में राम जानकी मंदिर का दर्शन कराने ले जा रहा था। मंदिर जाने के लिए सेमरौल जंगल से दो रास्ते हैं। इसमें एक मंदिर की तरफ जाता है जबकि दूसरा घने जंगल में चला जाता है। रास्ता भूलकर अनिल जंगल वाले रास्ते पर चला गया। युवक का आरोप है कि कुछ दूर भीतर जाने पर वहां जहानागंज थाना क्षेत्र के खानपुर गांव के प्रधान सुनील सिंह, संजय कन्नौजिया और अवध शरण चौबे के साथ बैठकर शराब पी रहा था। इन तीनों ने उसे रुकवा कर इन्हें मार पीटकर जेब में मौजूद तीन हजार रुपये और मोबाइल छीन लिए। इसके बाद तीनों ने दोनों की अश्लील वीडियो बनाई। साथ ही जहानागंज थाने के गोहना गांव निवासी बैंक मित्र दिनेश चौबे को बुलाकर जबरन उसके खाते से अपने खाते में दस हजार रुपये ट्रांसफर करवाया। मनबढ़ों ने उससे और रुपये मांगे नहीं तो वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी दी। युवक ने मंगलवार को जहानागंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने केस दर्ज कर बैंक मित्र दिनेश चौबे को गिरफ्तार कर लिया। सीओ सदर मो. अकमल खां ने बताया कि इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन