फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   दिनदहाड़े बाइक की डिग्गी से 2.90 लाख चोरी

दिनदहाड़े बाइक की डिग्गी से 2.90 लाख चोरी

Thu, 18 Jan 2018 11:57 PM IST
Updated Thu, 18 Jan 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
दिनदहाड़े बाइक की डिग्गी से 2.90 लाख चोरी
आजमगढ़। एसपी दफ्तर के ठीक बगल में स्थित समाज कल्याण विभाग कार्यालय के बाहर खड़ी एक प्रिंसिपल की बाइक की डिग्गी तोड़कर गुरुवार की दोपहर कोई 2.90 लाख रुपये निकाल ले गया। हालांकि ये पूरी वारदात समाज कल्याण दफ्तर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज खंगालने के बाद आरोपी की पहचान की गई तो वो पीड़ित का ही परिचित निकला। देर शाम तक रुपये वापस लेने की कवायद की जा रही था। दिनदहाड़े चोरी की घटना होने से महकमे में हड़कंप मचा रहा। वहीं, घटना के संबंध में पुलिस को जानकारी न देना चर्चा का विषय रहा। पीड़ित और समाज कल्याण विभाग के लोग पुलिस को सूचना देने की बजाय मामले को दबाने में लगे रहे। रुपये किस लिए लाए गए थे, इसे लेकर चर्चाएं होती रही।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग कार्यालय की मानें तो मेंहनगर थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर गांव निवासी गोरखनाथ पांडेय गांव के प्रधान हैं और समाज कल्याण विभाग की ओर से कई विद्यालय को संचालन करते हैं। साथ ही सठियांव ब्लाक अवांव स्थित जूहा स्कूल के प्रधानाध्यापक हैं। गुरुवार दोपहर 12 बजे गोरखनाथ पांडेय अपनी बाइक की डिग्गी में 2.90 लाख रुपये रखकर पहुंचे। बाइक कार्यालय के बाहर खड़ी करके वह भीतर चला गया। सूत्रों की मानें तो अंदर कर्मचारियों के साथ पार्टी का दौर चलने लगा। पार्टी के बाद गोरखनाथ बाहर निकले तो इनकी डिग्गी से रुपये गायब थे। इसके बाद समाज कल्याण विभाग में हड़कंप मच गया। जांच की गई तो पूरा घटनाक्रम समाज कल्याण विभाग के सीसीटीवी फुटेज में कैद मिला। फुटेज में आरोपी की पहचान होने पर उससे रुपये वापस लेने की कवायद की जा रही थी। दिनदहाड़े इतनी बड़ी रकम की चोरी होने से वहां लोगों की भीड़ जुट गई। लोग तरह-तरह की चर्चा करने लगे। बाइक की डिग्गी से इतनी बड़ी रकम गायब होने के बाद भी लोग पुलिस को सूचना देने से कतरा रहे थे। किसी अन्य माध्यम से कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन वो नहीं पहुंची। इतना रुपया लेकर विभाग में क्यों गोरखनाथ क्यों आया था इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही थी। जिला समाजकल्याण अधिकारी राजीव रतन सिंह ने कहा कि बाइक की डिग्गी से रुपये गोरखनाथ पांडेय के किसी परिचित ही ने निकाला है। वापस देने की बात कही है।
विज्ञापन


पीड़ित की ओर से रुपया गायब होने की शिकायत नहीं की जाएगी तो पुलिस क्या कर सकती है। मौके पर कोतवाली पुलिस क्यों नहीं पहुंची, इसकी जांच की जा रही है।
अजय साहनी, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed