{"_id":"5a43e42c4f1c1b8b688badea","slug":"61514398764-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने जालसाज को पकड़ा, पुलिस ने छोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्रामीणों ने जालसाज को पकड़ा, पुलिस ने छोड़ा
Updated Wed, 27 Dec 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरिहां। निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहां बाजार में 22 दिसंबर को एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के खाते से रुपये उड़ाने वाले जालसाज को भीड़ ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया था, लेकिन पुलिस ने तीन दिन बाद उसे छोड़ दिया। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि पुलिस ने आरोपी से 34500 रुपये ली, इसमें से 18 हजार रुपये पीड़ित को वापस कर दी। शेष रकम दरोगा और सिपाही आपस में बांट लिया। उधर थाना प्रभारी का कहना है कि रिश्वत लेने का आरोप वेबुनियाद है। तीन दिन तक पुलिस ने उसे थाने में रखा। इसके बाद भी उसे तहरीर नहीं तिली।
निजामाबाद थाना क्षेत्र के बघौरा गांव निवासी राममिलन यादव 12 दिसंबर को निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहां बाजार में लगे यूबीआई के एटीएम से रुपये निकालने आए थे। जहां मौजूद एक जालसाज राममिलन का कार्ड बदलकर उसे दूसरा थमा 20 हजार रुपये निकाल लिया। तभी से शाखा प्रबंधक जालसाज पर नजर रख रहे थे। 22 दिसंबर को जौनपुर जिले के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के लपरी गांव निवासी सदाबृज पुत्र हरिलाल पुन: एटीएम के पास दिखा, सीसीटीवी फुटेज के जरिए शाखा प्रबंधक की नजर सदाबृज पर पड़ी तो शाखा प्रबंधक ने उसे पकडने को कहा। एटीएम के पास पहुंचे क्षेत्र के कई लोगों ने सदाबृज को पकड़ लिया। जानकारी होने पर वहां पुलिस पहुंच गई और लोगों ने सदाबृज को पुलिस के हवाले कर दिया। क्षेत्र वालों के मुताबिक पुलिस बगैर कोई कार्रवाई किए 24 दिसंबर को सदाबृज से 34500 रुपये लेकर उसे छोड़ दिया। सदाबृज के छोड़े जाने की जानकारी होने पर राममिलन अपने गांव के प्रधान आदि के साथ फरिहां पुलिस चौकी पर पहुंचा तो वहां मौजूद कर्मचारियों ने राममिलन को 18 हजार रुपये देकर शांत रहने की बात कहते हुए लोगों को वापस भेज दिया। खाते से निकाले गए 20 हजार रुपये में से 18 हजार मिलने पर राममिलन उसे लेकर घर चला गया। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि शेष रकम 16500 सिपाही और दरोगा आपस में बांट लिया।
कोट
00000
रामबृक्ष के पकड़े जाने के बाद राममिलन और उसके समर्थकों को फोन कर रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर मांगी गई, लेकिन तहरीर नहीं दिया। पुलिस आरोपी सदाबृज को तीन दिन तक अपने रिश्त पर थाने में बैठाए रखी। तहरीर न मिलने पर सरायमीर थाना क्षेत्र के रहने वाले उसके फूफा की सुपुर्दगी में दे दिया गया। सिपाही और दरोगा पर रिश्वत लेकर छोडने का आरोप वेबुनियाद है।
विज्ञापन
- पीएन पांडेय, निजामाबाद थाने के कार्यवाहक प्रभारी
00000
कोट
यदि रिश्वत लेकर आरोपी को छोड़ा गया है तो इसकी जांच करवाई जाएगी। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा। उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
- मो. अकमल खां, सीओ सदरआशीष तिवारी