{"_id":"598dfa324f1c1b64368b4839","slug":"53-drum-alcohol-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"53 ड्रम अल्कोहल बरामद ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
53 ड्रम अल्कोहल बरामद
azamgarh
Updated Sat, 12 Aug 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
आरोपी को ले जाती पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तरवां थाना क्षेत्र के कुटिया खुटहन गांव के पूर्व प्रधान राजनाथ सिंह के रासेपुर बाजार में स्थित मकान में शुक्रवार की सुबह पुलिस ने छापेमारी कर 53 ड्रम में रखी गई करीब एक करोड़ से अधिक की रेक्टीफाइड अल्कोहल के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया। मौके से चार नामी कंपनियों के हस्ताक्षरित 10 हजार से ज्यादा होलोग्राम, पंचिग मशीन, बोलेरो आदि बरामद हुई हैं। आरोपियों के अनुसार वे रेक्टीफाइड अल्कोहल गोरखपुर से लाते थे। इस मामले में जांच पड़ताल के लिए पुलिस और आबकारी की टीम गोरखपुर रवाना हो गई है। गिरफ्तार आरोपियों में रासेपुर गांव निवासी रिटायर्ड प्रधानाध्यापक और पूर्व प्रधान राजनाथ सिंह के अलावा जहानागंज थाना क्षेत्र के करउत गांव निवासी दीपक सिंह, प्रतापपुर गांव निवासी बोलेरो चालक रामचंद्र और मेंहनगर थाना क्षेत्र के बीरपुर गांव निवासी विनय सिंह शामिल हैं।
मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार की सुबह एसओ मेंहनगर चंद्र भास्कर द्विवेदी, प्रभारी निरीक्षक तरवां प्रवीण यादव, सीओ लालगंज रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व में राजनाथ सिंह के रासेपुर बाजार में स्थित मकान पर छापेमारी की गई। इस दौरान घर में बने गोदाम से 53 ड्रम (सभी में करीब 220 लीटर)रेक्टीफाइड अल्कोहल, चार नामी शराब कंपनी के 10 हजार से अधिक होलोग्राम और बोतल, पंचिंग मशीन के अलावा सप्लाई करने में प्रयुक्त बोलेरो बरामद हुई। इनके पास से मिले होलोग्राम पर आबकारी आयुक्त की मुहर और हस्ताक्षर हैं।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे इंडियन ग्लाइको लिमिटेड डिस्टलरी गोरखपुर के अधिकारियों की मिलीभगत से रेक्टीफाइड अल्कोहल लाते थे। इसी से विभिन्न ब्रांड की अवैध शराब बनाकर उसे पूर्वांचल के जिलों के सरकारी ठेकों और बिहार तक सप्लाई करते थे। बरामद रेक्टीफाइड अल्कोहल की तीव्रता 94.1 डिग्री तक है। एक लीटर रेक्टीफाइड एल्कोहल में करीब दस लीटर शराब बनती थी।
विज्ञापन
000
कोट
एक करोड़ से अधिक की रेक्टीफाइड अल्कोहल के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। ये लोग नामी ब्रांड की शराब तैयार कर पूर्वांचल के सरकारी दूकानों के अलावा बिहार में भी सप्लाई करते थे। रेक्टीफाइड एल्कोहल गोरखपुर की आईजीएल डिस्टलरी के अधिकारियों की मिलीभगत से लाते थे और शराब तैयार करते थे। इसकी जांच के लिए पुलिस और आबकारी विभाग की टीम को गोरखपुर भेजा गया है। पूछताछ में कुछ अन्य लोगों के नाम की जानकारी हुई है।
- अजय कुमार साहनी, एसपी, आजमगढ़