{"_id":"5c894188bdec22146f5146fc","slug":"51552499080-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखा देकर खातों से रुपये उड़ाने वाला एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धोखा देकर खातों से रुपये उड़ाने वाला एक गिरफ्तार
विज्ञापन
लाटघाट। सरकारी योजनाओं का सर्वे करने के नाम पर लोगों का अपने पास मौजूद पर्चे पर अंगूठा लगाने और आधार कार्ड का फोटो स्टेट लेकर संबंधित के अंगूठे का क्लोन बनाकर खातों से रुपये निकालने वाले गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बुधवार की दोपहर रौनापार थाने की पुलिस ने महुला बाजार के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया। साथ ही गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही।
एसओ रौनापार दिनेश चंद्र पाठक के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी गुलशन कुमार पुत्र श्रीकांत भारती मऊ जिले के दोहरीघाट थाने के इब्राहिमाबाद गांव का निवासी है। एसओ ने बताया कि थाना क्षेत्र के रहने वाले शंभू पाठक के खाते से ग्राहक सेवा केंद्र के जरिए कोई अंगूठा लगाकर आधारकार्ड नंबर के जरिए 2.37 लाख रुपये निकाल लिया था। घटना के संबंध में शंभू पाठक ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले की जांच पड़ताल के दौरान आरोपी गुलशन के नाम और पते की जानकारी होने पर पुलिस उसकी तलाश में थी। बुधवार को मुखबिर के जरिए सूचना मिलने पर पुलिस महुला बाजार से गुलशन कुमार को गिरफ्तार कर ली। पूछताछ के दौरान गुलशन कुमार ने बताया कि उसके गिरोह में पांच से अधिक सदस्य हैं। यह लोग स्वच्छता मिशन या अन्य सरकारी योजनाओं का सर्वे करने के बहाने गांव में घूमते हैं। सत्यापन के नाम पर लाभार्थियों से उनके आधार कार्ड की फोटो काली और अपने पास मौजूद पेपर पर अंगूठा का निशान लगवाते हैं। संबंधित के आधार कार्ड के जरिए खाते का पता लगा लेते हैं और अंगूठा निशान का क्लोन तैयार कर खाते से रुपये निकाल लेने का काम करत हैं। एसओ ने बताया कि पूछताछ के दौरान गुलशन कुमार ने बताया कि अब तक कईयों के खातों से लाखों रुपये उड़ा चुके हैं। पुलिस गिरफ्तार आरोपी का चालान कर गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है।