फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   शिवलिंग खंडित होने पर भड़के लोग

शिवलिंग खंडित होने पर भड़के लोग

Tue, 24 Apr 2018 12:04 AM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
शिवलिंग खंडित होने पर भड़के लोग
मेजवां। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के तिवारियां खुर्द गांव में प्राचीन शिव मंदिर में स्थापित शिवलिंग को अराजकतत्वों ने रविवार रात खंडित कर दिया। सोमवार सुबह पुजारी के जाने पर श्रद्धालुओं को जानकारी हुई। सकड़ों की संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और प्रधान से शिकायत की। कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। गांव में शिव मंदिर काफी पुराना है। रविवार शाम पूजा पाठ के बाद पुजारी लालचंद गिरी मंदिर बंद कर चले गए थे। सोमवार की सुबह मंदिर पर पहुंचे तो देखा कि शिवलिंग टूटा था। मंदिर से घंटा और दानपेटी में रखा पैसा भी गायब था। जानकारी गांव के लोगों को दी। लोगों ने इसे आस्था पर चोट बताते हुए प्रदर्शन किया। प्रधान से शिकायत की, लेकिन प्रधान ने टाल मटोल शुरू कर दिया। इसके बाद लोग कोतवाली पहुंचे और प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed