फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   सीबीसीआईडी जांच के लिए एसपी ने भेजी रिपोर्ट

सीबीसीआईडी जांच के लिए एसपी ने भेजी रिपोर्ट

Sun, 21 Jan 2018 11:36 PM IST
Updated Sun, 21 Jan 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
सीबीसीआईडी जांच के लिए एसपी ने भेजी रिपोर्ट
अतरौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली आठ वर्षीय प्रिया की दिसंबर 2015 में जघन्य तरीके से की गई हत्या का खुलासा पुलिस अब तक नहीं कर पाई। खुलासे के लिए बालिका के पिता सहित परिवार और गांव के 17 लोगों का नमूना लेकर डीएनए टेस्ट के लिए रिपोर्ट भेजी गई है, लेकिन अब तक डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट नहीं आ सकी है। उधर बालिका की नृशंस हत्या के खुलासे में पुलिस के फेल होने से नाराज परिवार के लोगों ने सीएम को शिकायती पत्र देकर सीबीसीआईडी से जांच कराने की मांग की थी। डीजीपी मुख्यालय से भेजे गई रिपोर्ट में एसपी ने सीबीसीआईडी को जांच सौंपने के लिए अपना आख्या भेज दी है। जल्द ही जांच सीबीसीआईडी को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन

अतरौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली आठ वर्षीय बालिका 20 दिसंबर 2015 को अपने पिता के साथ क्षेत्र के बढ़या बाजार गई थी। वहां से घर आते समय वह गायब हो गई। बालिका का कोई पता नहीं चलने पर परिवार के लोग खोजबीन में जुटे। 21 दिसंबर को अतरौलिया थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। 31 दिसंबर को बालिका की लाश उसके ही घर के पीछे खेत में गड्ढा खोदकर दफनाई मिली। पोस्टमार्टम होने के बाद पता चला कि हत्यारोपियों ने बालिका की हत्या गला घोंटकर की है। उसके साथ प्राइवेट पार्ट में भी चोट के कई निशान थे। जघन्य तरीके से बालिका की हत्या होने से पूरे क्षेत्र के लोग आक्रोशित हो गए और घटना में लिप्त आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। इसी मामले को लेकर कई दिनों तक समाजसेवी संगठनों ने विरोध स्वरूप कैंडिल मार्च आदि निकाला था। मामला तूल पकड़ने पर पुलिस घटना के खुलासे के लिए हत्या के दो माह बाद फरवरी 2016 में बालिका के पिता, चाचा सहित गांव के 17 लोगों का नमूना लेकर डीएनए जांच के लिए भेजा था, लेकिन अब तक जांच रिपोर्ट नहीं आ सकी है। उधर घटना के बाद से ही परिवार सहित अन्य सामाजिक संगठनों के लोग इस घ्0ाटना की जांच सीबीसीआईडी को सौंपे जाने की मांग करते हुए गत दिनों मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र सौंपा था। सीएम के निर्देश पर डीजीपी ने एसपी आजमगढ़ से इस संबंध में रिपोर्ट मांगी तो एसपी ने अपनी संस्तुति दे दी। जल्द ही यह मामला सीबीसीआईडी को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन

00000
कोट
बालिका हत्याकांड की जांच सीबीसीआईडी से कराने के लिए मुख्यालय से रिपोर्ट मांगी गई थी। इसे संस्तुति करते हुए रिपोर्ट भेज दी गई है। जल्द ही यह जांच सीबीसीआईडी को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अजय कुमार साहनी, एसपी आशीष तिवारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed