{"_id":"5a4d1ccc4f1c1b32198b4a7d","slug":"51515003084-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी मात्रा में शराब बरामद, आरोपी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भारी मात्रा में शराब बरामद, आरोपी फरार
Updated Wed, 03 Jan 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
लाटघाट/सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव में बुधवार की शाम पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में कच्ची शराब बरामद की है। जबकि आरोपी फरार हो गए हैं। पुलिस शराब जब्त कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
बुधवार की शाम मुखबिर के जरिए पुलिस को सूचना मिली की सिकंदरपुर गांव निवासी एक व्यक्ति के बंद पड़े स्कूल में भारी मात्रा में अवैध शराब की सप्लाई करने के लिए खेप रखी हुई है। इस सूचना के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर स्कूल में छापेमारी की। बताया जाता है कि छापेमारी के दौरान स्कूल से 36 ड्रम अवैध कच्ची शराब, ढाई सौ शीशी में भरकर रखी हुई शराब और तीन हजार से अधिक शराब भरने के लिए रखी गई खाली शीशी आदि बरामद हुआ है। हालांकि अभी तक यह नहीं पता चला सका कि यह शराब किसकी थी। पुलिस शराब जब्त करते हुए आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।