फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   पुलिस खंगाल रही है सीसीटीवी कैमरे का फुटेज

पुलिस खंगाल रही है सीसीटीवी कैमरे का फुटेज

Wed, 01 Nov 2017 11:42 PM IST
Updated Wed, 01 Nov 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
पुलिस खंगाल रही है सीसीटीवी कैमरे का फुटेज
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नदौरा गांव के पास 30 अक्तूबर की दोपहर दूकानदार को घायल कर हुई 1.54 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस के हाथ तीसरे दिन बुधवार को भी खाली रहा। पुलिस बदमाशों की पहचान के लिए उन रास्तों पर लगे सीसीटीवी का फुटेज खंगाल रही है जिधर से दूकानदार और बदमाश गुजरे थे। हालांकि अभी तक कोई ठोस सफलता नहीं मिल सकी है। उधर घटना के बाद से ही घायल दूकानदार सदमे में है। वह अपनी दूकान नहीं खोल रहा।
विज्ञापन

बिलरियागंज थाना क्षेत्र के भदाव गांव निवासी कमल गोंड़ की जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मालटारी बाजार में इलेक्ट्रानिक सामानों की दूकान है। 30 अक्तूबर की दोपहर कमल अपनी दूकान से 1.54 लाख रुपये लेकर जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के देवापार बाजार में स्थित यूनियन बैंक में जमा करने जा रहा था। नदौरा गांव के लिंक रोड से एक बाइक पर सवार दो बदमाश आए और कमल की बाइक में लात मार दिया। कमल गिरने के बाद बदमाश रुपये का बैग छीनने लगे। कमल ने विरोध किया तो बदमाश तमंचे की मुठिया से उसे घायल कर दिया और रुपये से भरा बैग और मोबाइल लेकर फरार हो गए। घटना के संबंध में कमल की तहरीर पर पुलिस अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध केस दर्ज कर उनकी तलाश में जुटी हुई है। बदमाशों की पहचान के लिए पुलिस उस रास्ते पर लगे सीसीटीवी का फुटेज खंगाल रही है। पुलिस को उम्मीद है कि जिस समय बदमाश दूकानदार का पीछा कर रहे थे। वह दृश्य कैमरे में कैद होगी और उसके जरिए उनकी पहचान की जा सकती है। उधर घटना के बाद से ही कमल सदमे में है। वह भय के चलते अपनी दूकान नहीं खोल रहा। सीओ सगड़ी सुधाकर सिंह ने बताया कि पुलिस अपने स्तर से घटना के खुलासे का हर संभव प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed