{"_id":"5b901f06867a55013d11984b","slug":"41536171782-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 के खिलाफ एफआईआर, 25 का काटा गया कनेक्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
11 के खिलाफ एफआईआर, 25 का काटा गया कनेक्शन
Updated Thu, 06 Sep 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिंद्रा बाजार। बकाया वसूली और चोरी से बिजली का उपभोग कर रहे लोगों की पड़ताल को लेकर बिजली विभाग और विजिलेंस की टीम ने बुधवार को निजामाबाद तहसील क्षेत्र में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान जहां 11 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया गया तो वहीं 25 का कनेक्शन भी काटने की कार्रवाई की गई। इसके साथ ही बकाया वसूली के तहत लगभग छह लाख रुपये जमा भी कराए गए। एसडीओ मनोज कुमार व विजिलेंस टीम प्रभारी अबरार अहमद के नेतृत्व में विभाग की टीम ने मंगलवार को अचानक चेकिंग अभियान की शुरूआत की। टीम की इस कार्रवाई से बिजली का चोरी से उपभोग कर रहे लोगों में हड़कंप मच गया। टीम ने छापेमारी के दौरान 25 उपभोक्ताओं के लाइन काटने के साथ ही खींचे गए तार को उतार ले गई। इसके साथ ही चोरी से बिजली का उपभोग करने वाले 11 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया गया। जिन पर एफआईआर दर्ज कराया गया उसमें आशिक इलेक्ट्रीशियन अंसार मास्टर मोहम्मदपुर बाजार, प्रिंस मोबाइल पॉइंट अरविंद यादव मोहम्मदपुर बाजार, मुकेश गुप्ता स्वर्गीय ज्ञानचंद मिठाई की दुकान मोहम्मदपुर, रविंद्र प्रसाद गुप्ता स्व. गुरू प्रसाद गुप्ता मिठाई की दुकान मोहम्मदपुर, रोल कार्नर एंड रेस्टोरेंट शमसाद मोहम्मदपुर बाजार, सदन मोबाइल सेंटर आसिफ मोहम्मदपुर बाजार, उमाशंकर चौरसिया छेदी चोरसिया मोहम्मदपुर, सत्यनारायण मोदनवाल भागीरथी मोहम्मदपुर बाजार, नईम आहमद पुत्र हाजी नसीम मोहम्मदपुर बाजार, विनायक पब्लिक स्कूल सुजीत सिंह फरिहा नहर के पास व शमा परवीन उर्फ गुडिय़ा पत्नी रिजवान फरिहा शामिल रहे। बिजली विभाग की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा। टीम में मनोज सिंह, आशुतोष यादव, रविंद्र कुमार सिंह, समेत अन्य स्टाफ मौजूद रहे।
विज्ञापन