फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   एसडीओ पर हमला करने वालों के गिरफ्तारी की मांग

एसडीओ पर हमला करने वालों के गिरफ्तारी की मांग

Wed, 17 Apr 2019 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
एसडीओ पर हमला करने वालों के गिरफ्तारी की मांग
आजमगढ़। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति की बैठक बुधवार को विद्युत वितरण खंड प्रथम में हुई। बैठक में वक्ताओं ने उपखंड अधिकारी अजय कुमार मिश्रा पर हमला करने वालों को गिरफ्तार किए जाने और उन पर धारा आईपीसी की धारा 332 लगाए जाने की मांग की। समिति ने चेतावनी दी है कि 48 घंटे के अंदर अगर हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो समिति आंदोलन को बाध्य होगी। हड़ताल पर जाने के साथ विद्युत आपूर्ति बाधित करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

उपखंड अधिकारी विद्युत वितरण उपखंड प्रथम अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि मंगलवार 16 अप्रैल को कार्यालय में घुसकर मारपीट की गई। घटना की रिपोर्ट सिधारी थाने में दर्ज करा दी गई है। उन्होंने यह भी बताया कि हमलावरों के विरुद्ध विद्युत चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इससे नाराज होकर घटना को अंजाम दिया गया। उन्होंने हमलावरों पर आईपीसी की धारा 332 लगाए जाने और शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। ऐसा नहीं हुआ तो विद्युत विभाग के समस्त कर्मचारी और विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के सदस्य हड़ताल पर जाएंगे और विद्युत आपूर्ति भी बाधित करेंगे। बैठक में विद्युत वितरण के अधीक्षण अभियंता, समस्त अधिशासी अभियंता, उपखंड अधिकारी, अवर अभियंता, विद्युत मजदूर पंचायत के पदाधिकारी, हाइड्रो इलेक्ट्रिक इंपलाइज यूनियन के पदाधिकारी, जूनियर इंजीनियर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed