{"_id":"5c227528bdec2256e0514e92","slug":"31545762088-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ननिहाल आए मासूम की पेड़ के नीचे दब कर मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ननिहाल आए मासूम की पेड़ के नीचे दब कर मौत, दूसरा घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के सोनावर गांव स्थित ननिहाल आए मासूम की काटे जा रहे पेड़ के नीचे दब कर मौत हो गई। वहीं एक अन्य बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृत बालक के शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया वहीं घायल बच्चे का प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के सोनावर गांव निवासी इरफान मंगलवार को अपना पेड़ कटवा रहा था। वहीं पास में 7 वर्षीय टकलु पुत्र धनेज अपने रिश्तेदारी के 14 माह के बच्चे आकाश पुत्र जगदीश साहनी निवासी बुढई थाना महराजगंज के साथ खेल रहा था। अचानक ही पेड़ बच्चों पर गिर पड़ा। पेड़ के नीचे दबकर मासूम आकाश की मौके पर ही मौत हो गई वहीं टकलू गंभीर रूप से घायल हो गया। आकाश अपनी मां-बाप की इकलौती संतान था। घटना के बाद पेड़ काट रहे मजदूर मौके से भाग हो गए। परिजनों की सूचना पर मुबारकपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घायल टकलू को उपचार के लिए भेजने के साथ ही मृतक आकाश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोनावर गांव में आकाश की ननिहाल थी और कुछ दिनों पूर्व ही वह अपनी मां के साथ आया हुआ था। घटना से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।