{"_id":"5bdde3cfbdec2269845a9fee","slug":"31541268431-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 हजार नगद और दस लाख के गहने चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
50 हजार नगद और दस लाख के गहने चोरी
Updated Sat, 03 Nov 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
निजामाबाद। थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव निवासी एक व्यक्ति के मकान में लगे चैनल गेट का ताला तोड़कर शुक्रवार रात भीतर घुसे चोर 50 हजार रुपये नगद और दस लाख रुपये मूल्य का आभूषण चुरा ले गए। जाते समय बदमाशों ने महिला के कमरे की कुंडी बाहर से बंद कर दी। रात करीब दो बजे बेटा पेशाब करने उठा तो दरवाजा बंद मिला। महिला ने फोन हरियाणा में मौजूद अपने पति को बताई। उसने पड़ोसियों को मौके पर भेजा तो घटना की जानकारी हुई। पुलिस व डाग स्क्वायड टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
रानीपुर गांव निवासी विजय बहादुर सिंह उनकी पत्नी, दोनों बेटे और छोटी बहू हरियाणा प्रदेश में रहकर नौकरी करते हैं। घर पर बड़े बेटे सुनील की पत्नी सविता अपने दो छोटे बच्चों के साथ रहती है। शुक्रवार की रात सविता अपने दोनों बच्चों के साथ कमरे में सोई हुई थी। रात को चोर मुख्य दरवाजे पर लगे चैनल का ताला तोड़कर भीतर घुसे। जिस कमरे में सविता बच्चों संग सोई थी, उस कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। घर में रखा 50 हजार रुपये नगद और दस लाख रुपये का गहना चुरा लिया। चोरी गए गहनों में तीन सोने का हार, आठ जोड़ी झुमका, तीन चेन, 20 अंगूठी, 16 पायल आदि शामिल है। रात करीब दो बजे सविता का बेटा पेशाब करने उठा तो कमरे का दरवाजा बाहर से बंद मिला। इस पर सविता ने अपने पति को फोन किया। पति ने पड़ोसियों को मौके पर भेजा तो घटना की जानकारी हुई। शनिवार सुबह निजामाबाद थाने की पुलिस व डाग स्क्वाड टीम मौके पर पहुंची और जांच कर लौट गई। सविता ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही।
विज्ञापन
50 हजार नगद और दस लाख के गहने चोरी