फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   मकान में लगी आग, लाखों की क्षति

मकान में लगी आग, लाखों की क्षति

Tue, 08 May 2018 11:52 PM IST
Updated Tue, 08 May 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
मकान में लगी आग, लाखों की क्षति
नसीरपुर खालसा गांव निवासी एक व्यक्ति के दो मंजिला मकान में मंगलवार को दिन में 11 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। एसडीएम निजामाबाद के निर्देश पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। मकान के भीतर पानी डालने का कोई रास्ता न होने पर दीवार तोड़कर जगह बनाई गई। करीब छह घंटे में आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

पीड़ित झिनकू प्रजापति निजामाबाद थाना क्षेत्र के नसीरपुर खालसा गांव के निवासी हैं। उनकी बाजार में पान की बड़ी दुकान है। दो मंजिला मकान में झिनकू के चारों बेटे अपने-अपने परिवार के साथ अलग-अलग रहते हैं। निजामाबाद तहसील मुख्यालय से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर स्थित झिनकू का घर घनी आबादी के बीच में है। मंगलवार को दिन में 11 बजे मकान से तेज धुआं और आग की लपटें उठने पर परिवारवालों को घटना की जानकारी हुई तो वे शोर मचाते हुए मकान से बाहर निकल आए। घटना की जानकारी होने पर एसडीएम निजामाबाद बागीश कुमार शुक्ला निजामाबाद थाने की पुलिस के साथ पहुंच गए। एसडीएम की सूचना पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंचीं, लेकिन तकनीकी खराबी की वजह से एक गाड़ी मौके पर नहीं पहुंच सकी। इस घटना में झिनकू के परिवार का करीब आठ लाख रुपये से अधिक का सामान जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed