{"_id":"5c97c4dbbdec22145c46e086","slug":"21553450203-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा दुकानदार को झांसा दे दो लाख के गहने उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहरौला। थाने से 800 मीटर दूरी पर पकड़ी बाजार में दुर्गा मंदिर के पास स्थित सराफा दुकानदार दिलीप पुत्र राम अचल सोनी की दुकान के सामने राकेश अग्रहरी की कपड़े की दुकान है। रविवार देर शाम राकेश की दुकान पर 50 वर्षीय अधेड़ पहुंचा और कपड़े और गहने लेने की बात कही। राकेश अधेड़ को लेक दिलीप की दुकान पर गया। ग्राहक बना अधेड़ 52.800 ग्राम के तीन पीस चेन, दो पीस लॉकेट, दो मंगलसूत्र और दो झाला पसंद किया। पोटली में वहीं रख दिया। कहा कि घर से कुछ महिलाएं आ रही हैं वही पसंद करेंगी। इसके बाद अधेड़ कपड़ा व्यवसायी राकेश की दुकान से कपड़े पसंद किए। बंडल बनवा रखवा दिया। इसके बाद ठग अधेड़ फिर सराफा की दुकान पर गया और कहा कि कपड़े की दुकान पर घर की महिलाएं आ गई हैं। गहने दे दीजीए वहीं पसंद करा दूं। कपड़ा दुकानदार के परिचित होने से गहने दे दिए। ठग गहने लेकर फरार हो गया। आधे घंटे बीत जाने के बाद जब ग्राहक वापस नहीं आया तो दिलीप राकेश की कपड़े की दुकान पहुंचा। यहां भी उसका पता नहीं चला। पुलिस ने मौके पर पहुंच फुटेज खंगाला लेकिन जानकारी नहीं मिली। अभी तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।