फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   सुरक्षा एजेंसी सक्रिय, हो रही नेटवर्क की जांच

सुरक्षा एजेंसी सक्रिय, हो रही नेटवर्क की जांच

Fri, 15 Feb 2019 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
सुरक्षा एजेंसी सक्रिय, हो रही नेटवर्क की जांच
आजमगढ़। सरायमीर थाना क्षेत्र के नंदाव बाजार में बुधवार की रात 3.43 लाख रुपये की नकली नोट के साथ दो आरोपियों की गिरफ्तारी होने के बाद से सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े हो गए हैं। पुलिस के साथ-साथ सुरक्षा एजेंसियों के लोग भी इस बात की जांच पड़ताल करने में जुट गए हैं कि इस कारोबार के पीछे किसका हाथ है। जांच के दौरान पूर्व में भी नकली नोट के साथ पकड़े गए लोगों के नेटवर्क को खंगाला जा रहा। एजेंसियों को शक है कि कहीं इसके पीछे पुन: पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसी आईएसआई का हाथ तो नहीं है। जानकारों की मानें तो नकली नोट के कारोबार 20 हजार रुपये के बदले एक लाख रुपये नकली नोट देते हैं।
विज्ञापन

नोटबंदी के बाद जिले में नकली नोट के साथ गिरफ्तार होने वालों पर गौर करें तो छह अक्तूबर को रौनापार थाने की पुलिस ने बाजार के देशी शराब के ठेके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 14800 रुपये की नकली नोट बरामद की थी। गिरफ्तार आरोपियों में रौनापार थाना क्षेत्र के निबिहवा गांव निवासी सुभाष यादव और आराजी अजगरा मगर्वी गांव निवासी राधेश्याम यादव का नाम शामिल है। जांच के दौरान पता चला कि इन दोनों के तार मऊ में एसटीएफ द्वारा पकड़े गए आरोपियों से जुड़े हैं। हालांकि इस मामले की जांच की बजाय मामला दब गया। इस घटना के कुछ ही दिनों बाद सरायमीर थाने की पुलिस ने 25 सौ रुपये नकली नोट के साथ एक आरोपी नंदाव बाजार निवासी शुभम यादव को गिरफ्तार कर चुकी है। नंदाव बाजार से बुधवार की रात हुई यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है।
विज्ञापन

जबकि इसके पूर्व वर्ष 2015 में फूलपुर कोतवाली पुलिस ने करीब 1.45 लाख रुपये की नकली नोट के साथ गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मंगरावा गांव निवासी सफीक अहमद को गिरफ्तार की थी। सफीक के पास से बरामद हुई नोटों की जांच करवाने पर उजागर हुआ था कि इन सभी नोटों की प्रिटिंग पाकिस्तान में हुई है। इसकी पुष्टि महाराष्ट्र के नासिक नोट छापा खाने से भेजी गई रिपोर्ट से हुई। जांच रिपोर्ट आने के बाद भी कोई सक्रियता नहीं बरती जा सकी। सफीक की गिरफ्तारी से पहले 21 हजार रुपये की नकली नोट के साथ अहरौला थाने की पुलिस ने साल 2012 में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि सरायमीर थाने की पुलिस द्वारा वर्ष 2014 में 26 हजार रुपये की नकली नोट के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इसीक्रम में सिधारी थाने की दस हजार रुपये के साथ और शहर कोतवाली पुलिस द्वारा साल 2010 में पांच हजार रुपये की नोट के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
सरायमीर के नंदाव बाजार से भारी मात्रा में नकली नोट के साथ दो आरोपियों की गिरफ्तारी होने के बाद पुलिस के साथम-साथ सुरक्षा एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं। नकली नोट से जुड़े नए और पुराने रिकार्ड खंगाला जा रहा है। ताकि इस बात की जानकारी हो सके कि इस गिरोह के पीछे कौन मास्टर माइंड है। नरेंद्र प्रताप सिंह, एसपी ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed