फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   कबाड़ व्यवसायी को जहरखुरानों ने लूटा

कबाड़ व्यवसायी को जहरखुरानों ने लूटा

Sat, 20 Oct 2018 11:40 PM IST
Updated Sat, 20 Oct 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
कबाड़ व्यवसायी को जहरखुरानों ने लूटा
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के करनपुर सरैया गांव निवासी राकेश गुप्ता ने शुक्रवार को कंधरापुर थाने में नशीला पदार्थ खिलाकर लूट करने वालों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें अज्ञात बदमाशों को आरोपित किया है। पीड़ित का आरोप है कि वह कबाड़ का व्यवसाई है। अपनी दुकान का कबाड़ कानपुर जिले में बेचकर रोडवेज बस में बैठकर घर लौट रहा था। बस में ही राकेश जहरखुरान गिरोह के सदस्यों के हत्थे चढ़ गया। गिरोह के सदस्य राकेश को नशीला पदार्थ सूंघाकर बेहोश कर दिया। उसके पास मौजूद 97 हजार रुपये, मोबाइल आदि लेकर फरार हो गए। राकेश के बेहोशी हाल में देख बस के कंडेक्टर ने घर वालों को सूचना दी। परिवार के लोग पहुंचकर उसे एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सघन इलाज के बाद उसे होश आया तो घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन


युवक को बेहोश कर झाड़ी में फेंका
अमिलो। सिधारी थाना क्षेत्र के शाहगढ़ बाजार के पास झाड़ी में बेहोशी हाल में एक युवक के पड़े होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शनिवार की सुबह घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। युवक को बाहर निकलवाई। कुछ देर बाद होश में आने पर उसने आप बीती बताई। पुलिस युवक को जिला अस्पताल भेजवाकर उसके घर वालों को घटना की सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक सिधारी रमायन सिंह के मुताबिक राणा प्रताप सिंह (30) पुत्र रामकेवल सुल्तानपुर जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के लहदातपुर गांव का निवासी है। किसी काम से आजमगढ़ आ रहा था। भोर में ट्रेन से उतरकर गंतव्य के लिए आटोरिक्शा में बैठा। आटो में मौजूद जहरखुरान उसे नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया। उसके पास मौजूद सामान लूटकर उसे शाहगढ़ बाजार के पास झाड़ी में फेंककर फरार हो गए। राणा प्रताप को अभी पूरी तरह से होश नहीं आया है। ऐसे में यह जानकारी नहीं हो सकी कि उसके पास से क्या-क्या गायब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed