फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   ऊसर बंजर की जमीन पर फर्जी इंद्राज के सहारे जमाया कब्जा

ऊसर बंजर की जमीन पर फर्जी इंद्राज के सहारे जमाया कब्जा

Sat, 21 Jul 2018 11:36 PM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
ऊसर बंजर की जमीन पर फर्जी इंद्राज के सहारे जमाया कब्जा
आजमगढ़। सदर तहसील के गंभीरवन गांव में स्थित एक विद्यालय के संस्थापक और प्रबंधक पर ऊसर और बंजर की जमीन पर फर्जी इंद्राज के सहारे कब्जा कर विद्यालय बनवाने का आरोप लगाते हुए बरदह गांव निवासी सच्चिदानंद विश्वकर्मा ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा। जिसमें उन्होंने जिलाधिकारी से फर्जी इंद्राज को निरस्त कर उसे ग्राम सभा के खाते में दर्ज कराने की मांग की। बरदह थाना क्षेत्र के बरदह गांव निवासी सच्चिदानंद विश्वकर्मा पुत्र चुल्ली राम विश्वकर्मा ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा। जिसमें उन्होंने गंभीरवपन स्थित एक विद्यालय के संस्थापक और प्रबंधक पर ग्राम सभा की जमीनों पर कब्जा करने का आरोप लगाया। उन्होंने जिलाधिकारी को बताया कि गंभीरवन में कई गाटों में ऊसर और बंजर की जमीन है। यहां स्थित एक विद्यालय के संस्थापक और प्रबंधक ने उक्त जमीन को फर्जी इंद्राज के सहारे विद्यालय के नाम करा लिया, अब उनके द्वारा उक्त भूमि पर विद्यालय का निर्माण करा कर संचालन किया जा रहा है। उनकी बातों को सुनने के बाद जिलाधिकारी ने डीडीसी को उक्त प्रकरण की जांच करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed