फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   जमीन पर कब्जा लेते समय मारपीट, एफआईआर

जमीन पर कब्जा लेते समय मारपीट, एफआईआर

Sun, 08 Jul 2018 12:08 AM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
जमीन पर कब्जा लेते समय मारपीट, एफआईआर
मुबारकपुर (आजमगढ़)। कस्बे के मोहल्ला अलीनगर में शनिवार शाम उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब एक व्यक्ति पर अपनी जमीन पर कब्जा लेते समय विरोधियों ने हमला कर दिया। पुलिस ने तहरीर पर चौर लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया है। मोहल्ला पुरानी बस्ती निवासी हाजी माजिद पुत्र अब्दुल खालिक की अलीनगर में जमीन है। उक्त जमीन के बगल में ही कस्बे के मोहल्ला पुरानी बस्ती निवासी मुख्तार अहमद की जमीन है। हाजी मजीद ने जिलाधिकारी से मिलकर अपनी जमीन की पैमाइश कराने का आदेश करा लिया। पैमाइश कराई और शनिवार को जमीन पर मिट्टी की दुआ कर पटवा रहे थे। पुरानी बस्ती के ही रियाज अहमद पुत्र खैरुल्ला, मुख्तार, वकील अहमद पुत्रगण गुलाम नबी तथा वकील अहमद पुत्र रेयाज एक दर्जन अन्य लोगों के साथ लाठी-डंडे से लैस होकर हाजी माजिद पर धावा बोल दिया। मारपीट में वो बुरी तरह घायल हो गए। सूचना पाकर चौकी प्रभारी कौशल कुमार पाठक मौके पर पहुंचे तो हमलावर भाग खड़े हुए। इस संबंध में चार नामजद सहित कुछ अन्य पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed