{"_id":"5a8873e54f1c1bf17b8b7cf0","slug":"201518892005-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के प्रयास में प्रधान पिता-पुत्र गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या के प्रयास में प्रधान पिता-पुत्र गिरफ्तार
Updated Sat, 17 Feb 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठेकमा। बरदह थाना क्षेत्र के मैनपुर गांव में शुक्रवार की शाम मनरेगा कार्यों की जांच करने पहुंची टीम के जाते ही ग्राम प्रधान और उसके पिता ने मिलकर पड़ोसी गांव के एक युवक को पीटकर घायल कर दिया। युवक ने सिर्फ टीम के गांव में आने का कारण पूछा था। घटना के संबंध में घायल युवक ने देर रात हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया। पुलिस आरोपी ग्राम प्रधान और उसके पिता को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। शनिवार को क्षेत्र के प्रधानों ने थाने का घेराव किया और प्रधान और उसके पिता को छोडने की बात कही। साथ ही चेतावनी दी कि यदि 19 फरवरी तक इन दोनों को नहीं छोड़ा जाता है तो प्रधान संघ मजबूरन एसओ के खिलाफ धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होगा।
मैनपुर गांव निवासी वीरेंद्र राय ने डीएम से शिकायत की थी कि उनके गांव में प्रधान मुकेश कुमार पोखरे की खुदाई मनरेगा मजदूरों से न कराकर जेसीबी से कराई है। डीएम के निर्देश पर जिला कृषि अधिकारी उमेश गुप्ता के नेतृत्व में शुक्रवार को मार्टीनगंज ब्लाक के आरईएस विभाग के जेई मुस्तकीम, लोक निर्माण विभाग के एई आदि जांच करने पहुंचे। जांच टीम अपना काम पूरा करके जा रही थी। रास्ते में पड़ोसी गांव बिजौली निवासी अरुण उपाध्याय (30) मिल गया। वह अपना खेत देखने गया था। जांच टीम के जाने के बाद अरुण ने प्रधान से टीम के विषय में पूछा। जिससे नाराज होकर प्रधान मुकेश और उसके पिता नगीना ने मिलकर अरुण को लात, घूसों और धारदार हथियार से घायल कर दिया। घटना के संबंध में अरुण ने देर रात को प्रधान और उसके पिता के विरुद्ध हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया। घायल अरुण का क्षेत्र के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उधर केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी प्रधान और उसके पिता को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। शनिवार को ठेकमा ब्लाक प्रधान संघ के अध्यक्ष पूरन यादव के नेतृत्व में क्षेत्र के प्रधानों के साथ थाने का घेराव किया। साथ ही गिरफ्तार पिता-पुत्र को छोडने को कहा। प्रधानों ने एसओ को चेतावनी दी है कि यदि 19 फरवरी तक इन दोनों को पुलिस नहीं छोड़ती है तो मजबूरन प्रधान संघ धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे।
0000
हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज होने की वजह से प्रधान और उसके पिता को गिरफ्तार किया गया है। - संतोष सिंह, सीओ लालगंज
आशीष तिवारी