फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   लिफ्ट लेकर कार में बैठीं, लोगों ने समझा अपहरण कर लिया

लिफ्ट लेकर कार में बैठीं, लोगों ने समझा अपहरण कर लिया

Sat, 02 Sep 2017 11:36 PM IST
Updated Sat, 02 Sep 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
लिफ्ट लेकर कार में बैठीं, लोगों ने समझा अपहरण कर लिया
सरायमीर । सरायमीर थाना क्षेत्र के नंदाव बाजार में दो सगी बहनें शनिवार को बाजार जाने के लिए एक युवक से लिफ्ट लेकर उसकी कार में बैठ गई। लोगों ने समझा अपहरण हो गया। बाजार के लोग घेराबंदी कर कार में सवार किशोर को पकड़ लिए और पुलिस के हवाले कर दिए। पूछताछ के बाद पुलिस ने सभी को छोड़ दिया।
विज्ञापन

सरायमीर थाना क्षेत्र के तेजपुर गांव निवासी एक युवक शनिवार की दोपहर अपनी कार से जा रहा था। रास्ते में नंदाव बाजार में असाढ़ा गांव निवासी दो सगी बहनें बाजार जाने के लिए खड़ी थी। यह दोनों युवक के कार को हाथ देकर रुकने का इशारा किया। युवक नेे लिफ्ट दे दी। युवक मुख्य मार्ग से न जाकर दूसरे मार्ग से जाने लगा। यह देख नंदाव बाजार में मौजूद असाढ़ा गांव के लोगों ने समझा कि युवक दोनों युवतियों को अगवा करके ले जा रहा है। इसी शक के बिना पर पीछाकर कार को रोकवा लिया और युवक की जमकर पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। सीओ फूलपुर संतोष सिंह ने बताया कि गफलत के चलते लोगों ने युवक को पकड़ लिया था। युवक और युवतियों से पूछताछ के बाद सभी को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed