{"_id":"5cd08c00bdec22078c36e45f","slug":"191557171200-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ननिहाल में आए युव की ट्रक से कुचलकर मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मेजवां। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित शंकर तिराहे के पास सोमवार को सुबह बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बाइक चलाते समय वह हेलमेट नहीं पहना था। घटना के बाद ट्रक लेकर चालक भाग निकला। लोग उसका पीछा कर पकड़े और पुलिस को सौंप दिया। मृत युवक अरुण मौर्य (19) पुत्र रामजनम अंबेडकर नगर जिले के जैतपुर थाने के रामगढ़ गांव का निवासी था। वह सोमवार की सुबह अपनी मां को लेकर फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर गांव स्थित ननिहाल आया था। इसके बाद किसी काम से बाजार जा रहा था। जैसे ही अरुण शंकर तिराहे के पास पहुंचा कि सरायमीर की तरफ से जा रहे अनियंत्रित ट्रक ने उसकी बाइक पर टक्कर मार दी। इससे अरुण गंभीर रूप से घायल हो गया। लोग जब तक उसे अस्पताल ले जाने का प्रबंध करते, तब तक उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक लेकर चालक भागने लगा, जिसका पीछा कर लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। अरुण दो बहनों का इकलौता भाई था। अरुण का पिता रामजनम ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।