फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Accused arrested for stealing

Delhi NCR News: बाइक की डिग्गी से 3.50 लाख चुराने का आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेेंसी
विज्ञापन



हथीन।
हथीन पुलिस ने बाइक की डिग्गी से रुपये चोरी करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे और निशानदेही पर चोरी की गई रकम में से दो लाख चार हजार रुपये बरामद किए हैं। थाना प्रभारी नरेश कुमार के अनुसार हुडीथल निवासी ओमप्रकाश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका लखनाका में रमला ब्रिक्स उद्योग नाम से ईंट भट्ठा है। 24 सितंबर को भट्ठे पर ईंटों की पेमेंट के लिए तीन लाख 50 हजार रुपये आए थे। उनके मुनीम ने यह रकम बाइक की डिग्गी में रख दी थी। कुछ देर बाद डिग्गी का ताला टूटा मिला और उसमें रखे रुपये गायब थे। भट्ठे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करने पर नौकर गुलाब निवासी लखनाका डिग्गी का ताला तोड़कर रुपये चोरी करता दिखाई दिया। शिकायत के आधार पर हथीन थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। जांच अधिकारी हकमुद्दीन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी गुलाब को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया। रिमांड के दौरान आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने पलवल-आगरा चौक स्थित एसबीआई के एटीएम से उसके खाते में जमा कराए गए एक लाख 98 हजार रुपये और छिपाकर रखे गए छह हजार रुपये नकद बरामद किए। इस तरह पुलिस ने कुल दो लाख चार हजार रुपये बरामद किए हैं। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed