{"_id":"6ababbc27bbd70792b072ed7","slug":"driver-dies-after-falling-from-tractor-and-getting-crushed-under-the-tire-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-163689-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: ट्रैक्टर से गिरे चालक की टायर के नीचे दबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: ट्रैक्टर से गिरे चालक की टायर के नीचे दबकर मौत
Tue, 29 Sep 2026 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 29 Sep 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। व्यासपुर थाना क्षेत्र के गांव मलिकपुर बांगर के निकट रविवार शाम सड़क हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक 24 वर्षीय शेखर की मौत हो गई। वह उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गयाजुदीनपुर का निवासी था।
परिजनों के अनुसार शेखर ट्रैक्टर-ट्रॉली चलाने का काम करता था। रविवार शाम वह हिमाचल प्रदेश के कालाआंब में सामान छोड़ने के बाद यमुनानगर की ओर वापस आ रहा था। मलिकपुर बांगर के पास अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रैक्टर से उछलकर सड़क पर जा गिरा। इसी दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया।
हादसे के बाद मौके पर पहुंचे राहगीरों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर व्यासपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लिया और जांच शुरू की। पुलिस ने हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दी। उनके पहुंचने पर बयान दर्ज किए गए। व्यासपुर थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
एक साल पहले हुई थी शेखर की शादी
सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 24 वर्षीय शेखर की शादी करीब एक साल पहले ही हुई थी। हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं। शेखर की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में मातम छा गया। पोस्टमार्टम के बाद परिजन उसका शव लेकर उत्तर प्रदेश स्थित अपने गांव के लिए रवाना हो गए।