{"_id":"5ad246c84f1c1b3b0b8b4836","slug":"191523730120-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में महिला समेत दो की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में महिला समेत दो की मौत
Updated Sat, 14 Apr 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। घटना से दोनों परिवारों में मातम छा गया है। बलरामपुर संवाददाता के अनुसार मेंहनगर थाना क्षेत्र के धरनीपुर गांव निवासिनी निर्मला (45) पत्नी स्व. पेशकार शनिवार की सुबह अपने पुत्र के साथ बाइक पर बैठ कर बाजार सामान लेने जा रही थी। अभी मां-बेटा मेंहनगर कस्बा में पहुंचे थे कि एक ट्रैक्टर-ट्राली से बाइक में धक्का लग गया और पीछे बैठी निर्मला छिटक कर ट्रैक्टर-ट्राली के पहिये के नीचे आ गई। निर्मला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका दो पुत्र और दो पुत्रियों की मां थी। अंबारी संवाददाता के अनुसार दीदारगंज थाना क्षेत्र के पुष्पनगर निवासी राम प्रसाद (40) पुत्र सुबई शुक्रवार की शाम बाइक से दीदारगंज बाजार जा रहे थे। अभी वे महुवाराकला गांव के पास ही पहुंचे थे कि अज्ञात चार पहिया वाहन ने उन्हें धक्का मार दिया। इस हादसे में रामप्रसाद गंभीर रुप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए सीएचसी फूलपुर भेजा जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख हॉयर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। घायल को जिला मुख्यालय स्थित प्राइवेट अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक दो पुत्र और दो पुत्रियों का पिता था। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस भेज दिया।
विज्ञापन