फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   तीन घरों से 53 हजार नगदी सहित लाखों की चोरी

तीन घरों से 53 हजार नगदी सहित लाखों की चोरी

Wed, 09 Jan 2019 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
तीन घरों से 53 हजार नगदी सहित लाखों की चोरी
सरायमीर। थाना क्षेत्र के खानपुर और निकामुद्दीनपुर गांव में सोमवार की रात चोरों ने तीन घटनाओं को अंजाम दिया। इस दौरान करीब 53 हजार नकदी और लाखों के गहने चोर ले भागे। मंगलवार की सुबह जानकारी होने पर तीनों परिवारों ने थाने में तहरीर दी गई। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन

सरायमीर थाने के खानपुर गांव निवासी रामजीत यादव उर्फ बदई द्वारा दी गई तहरीर के मुताबिक सोमवार की रात परिवार के लोग भोजन के बाद सो गए थे। रात को चोर दीवार के सहारे घर में घुसकर अटैची और बक्सा उठा ले गए। मंगलवार की सुबह घर की महिलाएं खेत की तरफ गई तो देखा कि अरहर के खेत में अटैची और बक्सा पड़ा हुआ है। चोर इसमें रखा 30 हजार रुपये नगद के अलावा सोने का चेन, दो जोड़ी झुमका, पायल, करधनी आदि करीब दो लाख रुपये का आभूषण और सामान उठा ले गए। इसी गांव के रहने वाले कमलेश यादव के मुताबिक छत के रास्ते उनके घर में घुसे चोर अटैची तोड़कर उसमें रखा 16 हजार रुपये और एक जोड़ी चांदी का पायल चुरा लिया। इसी गांव से सटे निजामाबाद थाने के निकामुद्दीनपुर गांव निवासी महेंद्र प्रताप सिंह के घर में छत के रास्ते घुसकर सात हजार रुपये नगदी सहित करीब 50 हजार रुपये मूल्य का सामान चुरा लिया।
विज्ञापन


शोर मचाने पर भागे बदमाश
ठेकमा। बरदह थाना क्षेत्र के चौकी गांव निवासी विपिन राम सोमवार की शाम सीएचसी बरदह के सामने मौजूद अपने मेडिकल की दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। जैसे ही ओरा पुलिया के पास पहुंचे कि दो बाइक पर सवार चार बदमाश उसे रोककर मोबाइल छीनने का प्रयास किया। हालांकि विपिन के शोर मचाने पर बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed