फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   मेंहनगर में बोलेरो सवार बदमाशों ने मचाया आतंक

मेंहनगर में बोलेरो सवार बदमाशों ने मचाया आतंक

Sun, 23 Dec 2018 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Dec 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
मेंहनगर में बोलेरो सवार बदमाशों ने मचाया आतंक
मेंहनगर। चुस्त पुलिसिंग के दावे के बीच शुक्रवार की रात बोलेरो सवार बदमाशों ने लूट और चोरी की दो घटनाओं को अंजाम दिया। एक घटनास्थल तो चौबीसों घंटे पुलिस की मौजूदगी वाले चौराहे से महज 40 मीटी की दूरी पर हुई। चोरी का पूरा घटनाक्रम दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद है। शनिवार को घटना की सूचना मिलने पर पुलिस खोजी कुतिया और फिंगर प्रिंट विशेषज्ञ को लेकर मौके पर पहुंची और मुआयना कर वापस लौट गई।
विज्ञापन

मेंहनगर कस्बे के वार्ड नंबर 10 के रहने वाला सराफ दिनेश सेठ और तरवां थाने के खरिहानी गांव निवासी नीरज पांडेय शुक्रवार को एक ही बाइक पर जौनपुर गए हुए थे। दोनों देर रात को घर लौट रहे थे। गोसाई की बाजार-मेंहनगर नहर मार्ग पर गंभीरपुर थाने के बहादुरपुर गांव के पास इनकी बाइक पंचर हो गई। इससे दोनों पैदल अपनी बाइक लेकर मेंहनगर जा रहे थे। मेंहनगर थाने के कटात चट्टी के पास पहुंचते ही पीछे से सफेद रंग की बोलेरो में चार बदमाश पहुंचे। इनसे तमंचे के बल पर 31 हजार रुपये नगद और दो मोबाइल लूटकर मेंहनगर की तरफ चले गए। शनिवार को पुलिस काफी देर तक सीमा विवाद में उलझी रही। बाद में मेंहनगर थाने में तहरीर दी गई। इसी क्रम में मेंहनगर कस्बे के वार्ड नंबर तीन संतकबीर नगर मुहल्ला निवासी अरुण कुमार मौर्य का मकान है। ऊपर अरुण का परिवार रहता है, जबकि नीचे इनकी दुकान हैं। अरुण के यहां मोबाइल, बैंक ग्राहक सेवा केंद्र, फोटो स्टेट, मोबाइल रिचार्ज कूपन की एजेंसी आदि है। रात करीब 2.17 मिनट पर अरुण की दुकान के बाहर सफेद रंग की बोलेरो रुकी। उसमें से चार लोग गाड़ी से नीचे उतरे और लोहे के राड से ताला तोड़कर 2.25 लाख रुपये नगद और करीब तीन लाख रुपये मूल्य की मोबाइल आदि चुरा लिया। 2.38 मिनट पर अरुण को आहट मिली तो उसने शोर मचाया। शोर सुनकर बोलेरो सवार चोर गाड़ी लेकर तरवां की ओर फरार हो गए। जिस स्थान पर यह घटना हुई है उससे महज 40 मीटर की दुरी पर जयनगर चौराहा है, जहां चौबीसो घंटे दो से तीन सिपाहियों की ड्यूटी रहती है। एसपी सिटी कमलेश बहादुर ने बताया कि कम फोर्स होने की वजह से चौराहे पर रात को कोई सिपाही मौजूद नहीं था। जिसका फायदा चोरों ने उठाया। जल्द ही दोनों ही मामलों का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed