फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   चोरी की खुलासा न होने से लोगों में आक्रोश

चोरी की खुलासा न होने से लोगों में आक्रोश

Tue, 31 Jul 2018 11:56 PM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
चोरी की खुलासा न होने से लोगों में आक्रोश
आजमगढ़। देवगांव बाजार निवासी मो. सादिक पुत्र जमशेर अहमद के बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर तीन लाख रुपये नगद और करीब दस लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने की घटना का पुलिस अब तक खुलासा नहीं कर सकी। पुलिस की लापरवाही से जहां कस्बे के लोगों में आक्रोश है। वहीं पीड़ित परिवार के लोगों ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। देवगांव बाजार निवासी मो. सादिक अपने मकान में ताला बंद कर लखनऊ दवा लेने गए थे। आठ जुलाई की सुबह जब सादिक घर पहुंचे तो मकान का टूटा हुआ ताला देखकर दंग रह गए। सादिक के मुताबिक चोर घर से तीन लाख रुपये नगद, और दस लाख से अधिक के आभूषण चुरा लिया। जिसमें चार हार, 12 सोने की चूड़ी, छह कंगन, छह लाकेट, चार झुमकी, छह झाला, चार जोड़ा कान का बाला, तीन ब्रसलेट, 11 अंगूठी आदि शामिल है। चोर घर में लगे सीसीटीवी कैमरे का सीपीयू और मानीटर भी उठा ले गए। घटना के संबंध में मो. सादिक की तहरीर के आधार पर पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुटी, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली। बाजार में हुई इस चोरी की घटना का अब तक खुलासा न होने से जहां लोगों में आक्रोश है। वहीं मो. सादिक और उसके घर वालों ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। कोतवाल देवगांव विजय प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस शक के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, पर अभी तक कोई सफलता नहीं मिल सकी। घटना के खुलासे का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed