{"_id":"5b215fea4f1c1b214d8b62fe","slug":"181528913898-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में चले लाठी-डंडे, पांच घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट में चले लाठी-डंडे, पांच घायल
Updated Wed, 13 Jun 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अहरौला। थाना क्षेत्र में विभिन्न घटनाओं को लेकर चले लाठी-डंडे में पांच लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी में इलाज कराया जा रहा है। माहुल कस्बे के जाहिद (18) पुत्र मोहम्मद अब्दुल पड़ोसी गांव में समसुल्लीपुर अपने मित्र मंगेश राम की बारात में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में ही कुछ लोगों ने पानी पीने को लेकर जाहिद को धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। रात में एक बजे परिजनों को सूचना मिली तो उसे प्राथमिक इलाज के बाद घर ले गए। बुधवार को थाने में एक नामजद सहित दो अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई। बसही बाजार में बुधवार दोपहर दो गुटों में मारपीट हो गई। विवेक सिंह (20) पुत्र महेंद्र सिंह निवासी पैढिया और जाबिड सिंह (18) पुत्र अरुण सिंह बिशईपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। डायल-100 दोनों घायलों को थाने पर ले आई। दोनों पक्षों से की ओर से चार-चार अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। अभयपुर में जमीनी विवाद में लाठी और गड़ासे से हुई मारपीट में एक पक्ष से उदयभान निषाद (48) पुत्र लड़ाई और बिफना देवी (30) साल घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया गया है। उदयभान ने थाने में तहरीर दी है।