{"_id":"597787494f1c1b1b5e8b462d","slug":"181501005641-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या
Updated Tue, 25 Jul 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेंहनगर। थाना क्षेत्र के पिलखुआ गांव में मंगलवार की दोपहर एक युवक कमरे का दरवाजा भीतर से बंद कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की जानकारी होने पर उसके पिता ने पुलिस को बताया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसकी लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। घटना के कारण की जानकारी अभी नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मेहनगर थाना क्षेत्र के पिलखुआ गांव निवासी अजय दुबे (35) पुत्र हरिशंकर चार भाईयों में दूसरे नंबर पर था। वह मंगलौर में अपने भाईयों के साथ रहकर नौकरी करता था। लेकिन बीते छह माह से घर रह रहा था। अजय की पत्नी संध्या देवी बच्चों को लेकर मायके गई हुई थी। जबकि अजय घर पर अपने माता-पिता के साथ था। मंगलवार की दोपहर अजय अपने कमरे में जाकर दरवाजा भीतर से बंद कर लिया और फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। काफी देर बाद अजय के माता-पिता उसे खोजते हुए कमरे में पहुंचे तो पंखे के सहारे उसकी लटकती हुई लाश देखकर दंग रह गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और दरवाजा तोड़कर अजय की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। सीओ लालगंज रविशंकर प्रसाद ने बताया कि अजय की लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी गई है। घटना के संबंध में अभी कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज है।