फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   लाटघाट बाजार में 50 से अधिक लोगों को अतिक्रमण हटाने का निर्देश

लाटघाट बाजार में 50 से अधिक लोगों को अतिक्रमण हटाने का निर्देश

Fri, 25 May 2018 12:13 AM IST
Updated Fri, 25 May 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
लाटघाट बाजार में 50 से अधिक लोगों को अतिक्रमण हटाने का निर्देश
सगड़ी (आजमगढ़)। तहसील क्षेत्र में आजमगढ़ से दोहरीघाट मार्ग के चौड़ीकरण के तहत जीयनपुर बाजार में अतिक्रमण हटाने का कार्य जारी है। सड़क निर्माण भी हो रहा है। वहीं, लाटघाट बाजार में सड़क का निर्माण कार्य हो गया है। नाली बनानी बाकी है। सड़क के दोनों पटरियों पर हुए अतिक्रमण को पीडब्ल्यूडी ने गंभीरता से लेते हुए 50 से अधिक लोगों को निर्देश जारी किया है कि एक सप्ताह के अंदर अपना अतिक्रमण हटा लें। नहीं तो विभाग की ओर से बुलडोजर से अतिक्रमण हटाया जाएगा। निर्देश मिलते से व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है। लाटघाट बाजार में सड़क का निर्माण हो गया है। सड़क से सटी नालियां बनानी बाकी हैं। नालियां बनाने के लिए अतिक्रमण हटाना जरूरी है। इसके मद्देनजर पीडब्ल्यूडी की ओर से निर्देश जारी किया गया है। सहायक अभियंता पीएन यादव ने बताया कि लाटघाट बाजार में 50 से लोगों को अतिक्रमण हटाने के लिए निर्देश जारी किया गया है। अगर एक सप्ताह के अंदर अतिक्रमण नहीं हटाया तो विभाग की ओर से अतिक्रमण हटाकर नाली का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed