फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   छेडख़ानी के विरोध पर घर में घुसकर पीटा, छह घायल

छेडख़ानी के विरोध पर घर में घुसकर पीटा, छह घायल

Tue, 08 May 2018 11:32 PM IST
Updated Tue, 08 May 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
छेडख़ानी के विरोध पर घर में घुसकर पीटा, छह घायल
कंधरापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की शाम सात बजे युवती से छेड़खानी करने का विरोध करने पर मनबढ़ उसके घर में घुस गए और परिवार के छह सदस्यों को मारपीटकर घायल कर दिया। साथ ही घर में तोड़फोड़ की। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध मेें युवती के भाई ने तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

हरिलाल (55), प्रदीप (20), संदीप (17), अनिता (22), रमावती (50), उर्मिला (40) सभी कंधरापुर थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले हैं। इनका कहना है कि परिवार की एक युवती शाम को कहीं जा रही थी। गांव का पंकज उसे अकेला देखकर छेड़खानी करने लगा। युवती किसी तरह बचकर घर पहुंची और घर वालों को आपबीती बताई। परिवार के सदस्यों ने पंकज के घर पर उसकी शिकायत की। इससे नाराज मनबढ़ युवती के घर में घुसकर इन सभी को घायल कर दिया। साथ ही घर में तोड़फोड़ की। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में युवती के भाई ने तहरीर देकर गांव के पंकज, अमरजीत, सूरत और दिनेश के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। सीओ सिटी सच्चिदानंद ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed