{"_id":"5acbaf544f1c1bee618b6752","slug":"171523298132-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों के सेल्समैन बदमाशों के निशाने पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यापारियों के सेल्समैन बदमाशों के निशाने पर
Updated Tue, 10 Apr 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। लालगंज तहसील क्षेत्र के ज्यादातर छोटे-बड़े व्यवसाईयों के सेल्समैन इन दिनों बदमाशों के निशाने पर हैं। घात लगाए बदमाश जहां आए दिन सेल्समैनों को तमंचा सटाकर या उन्हें घायल कर रुपये लूट ले रहे। वहीं पुलिस की कार्रवाई महज रिपोर्ट दर्ज करने तक सिमटकर रह गई है। क्षेत्र में ताबड़तोड़ होने वाली लूट की घटनाओं से व्यवसाईयों में जहां भय और दहशत का माहौल है। वहीं पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी हुई है। पुलिस से बेखौफ बदमाश जहां खुलेआम क्षेत्र में घूमकर घटनाओं को अंजाम दे रहे। वहीं अंधेरा छाते ही पुलिस अपने-अपने कमरों में जाकर सो जाती है।
घटनाओं पर गौर करें तो करीब दो माह पूर्व बदमाश भाजपा नेता विनोद राय के गैस एजेंसी के सेल्समैनों को तमंचा सटाकर बरदह थाना क्षेत्र के हदिसा दयालपुर गांव के पास से 65 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। इसी दिन देवगांव कोतवाली क्षेत्र के निहोरगंज बाजार के पास बदमाश पूजा गैंस एजेंसी के सेल्समैनों को तमंचे से भयभीत कर 34 हजार रुपये लूट लिया। यह दोनों मामला अभी शांत भी नहीं हो पाया था कि बदमाश होली से ठीक एक दिन पहले तरवां थाना क्षेत्र के भरथीपुर गांव के पास से शराब के सेल्समैन को तमंचे की मुठिया से घायल कर करीब डेढ़ लाख रुपये लूट ले गए। इस घटना के करीब एक हफ्ते बाद इंडेन गैस एजेंसी लालगंज के सेल्समैन को तमंचे से भयभीत कर गोसाई की बाजार के पास से 38 हजार रुपये लूट लिया। बदमाशों की धमक सिर्फ इसी क्षेत्र में नहीं बल्कि, पड़ोसी थाना क्षेत्र गंभीरपुर में भी दिखी। जहां बदमाश तीन दिन पूर्व डेढ़ लाख रुपये लूटने के चक्कर में बिंद्राबाजार के व्यवसाई के पीठ में गोली मार दी। हालांकि व्यवसाई की सतर्कता के चलते रुपये नहीं लूट पाए। पुलिस से बेखौफ बदमाश जहां आए दिन क्षेत्र में छोटी-बड़ी लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहे। वहीं पुलिस की कारऱघवाई महज केस दर्ज करने तक सिमटकर रह गई है।