फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   पत्थर फेंकने के विवाद में प्रधान सहित तीन घायल

पत्थर फेंकने के विवाद में प्रधान सहित तीन घायल

Sat, 07 Oct 2017 11:59 PM IST
Updated Sat, 07 Oct 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
पत्थर फेंकने के विवाद में प्रधान सहित तीन घायल
बूढनपुर। अहरौला थाना क्षेत्र के केदारपुर गांव में शुक्रवार की रात पत्थर फेंकने के विवाद में दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हुई। मनबढ़ों ने पीटकर महिला प्रधान उसके पति और बीच बचाव करने वाले को घायल कर दिया। पुलिस ने एक पक्ष से प्रधानपति को हिरासत में लिया है। शनिवार की सुबह प्रधान पति सहित तीन लोगों का शांति भंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

केदारपुर गांव के प्रधान चंद्रकला चौबे ने बताया कि उनके गांव में बीते कई दिनों से रात के समय कुछ लोग घरों में पत्थर फेंकते थे। इसको लेकर आए दिन रात को कोई न कोई परिवार परेशान होकर पत्थरबाजों को जोर-जोर से गाली देता था। आसपास के गांव में हमारे गांव का नाम बदनाम हो रहा था। चंद्रकला ने बताया कि 25 सितंबर की रात गांव का एक युवक उनके घर पर पत्थर फेंक रहा था। जहां से युवक पत्थर चला रहा था। उसी के बगल में खड़ी चंद्रकला ने उसे पहचान लिया। 26 सितंबर को इस मामले में अहरौला थाने में पंचायत हुई। पुलिस की चेतावनी के बाद भी पत्थर गिरना बंद नहीं हुआ। बल्कि शिकायतकर्ता ग्राम प्रधान से रंजिश रखने लगे। इसी विवाद में शुक्रवार की रात आठ बजे मनबढ़ प्रधान चंद्रकला के पति अंगद चौबे को पीटने लगे। बीच बचाव करने गई चंद्रकला और पड़ोसी कुंवर पाल को भी पीटकर घायल कर दिया। चंद्रकला का आरोप है कि पुलिस विपक्षियों के प्रभाव में आकर रात को ही उनके पति को हिरासत में लेकर थाने चली गई। वहां अंगद के साथ अभद्रता भी की गई। शनिवार की सुबह पुलिस ने अंगद चौबे, कुंवर पाल और दूसरे पक्ष से हरिशंकर यादव का शांतिभंग में चालान कर दिया। चंद्रकला ने अहरौला पुलिस पर पक्षपात करने का आरोप लगाया। पुलिस के इस रवैये से गांव में तनाव बना हुआ है। सीओ बूढनपुर श्यामनरायण ने बताया कि दोनों तरफ से तीन लोगों का शांति भंग की धारा में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed