फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   युवक को जहरखुरानों ने लूटा

युवक को जहरखुरानों ने लूटा

Tue, 25 Jul 2017 11:38 PM IST
Updated Tue, 25 Jul 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
युवक को जहरखुरानों ने लूटा
बलरामपुर। छपरा बिहार से कमाकर घर लौट रहे युवक को जहरखुरानों ने नशीला पदार्थ खिलाकर रुपये और सामान लूटकर फरार हो गए। वह तहबरपुर थाना क्षेत्र के खरचलपुर गांव का निवासी है। मंगलवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर ग्रामीण घर वालों को सूचना देकर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा।
विज्ञापन


पीड़ित युवक सुदामा (36) पुत्र रामलखन निजामाबाद थाना क्षेत्र के डंडवा गांव का निवासी है। वह बिहार प्रदेश के छपरा शहर में रहकर किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। वह अपनी ड्यूटी से घर लौट रहा था। मंगलवार की भोर में ट्रेन से आजमगढ़ रेलवे स्टेशन उतरा और आटोरिक्शा में बैठकर घर के लिए चल दिया। आटो में सवार जहरखुरानों ने सुदामा को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया और सारा सामान लूटकर उसे तहबरपुर थाना क्षेत्र के खरचलपुर गांव के पास सड़क के किनारे फेंक दिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर खरचलपुर गांव के लोगों ने सुदामा के जेब से मिली डायरी के आधार पर पहचान कर घर वालों को सूचना दी और सुदामा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed