फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   पुलिस की लापरवाही से हुई तीनों हत्याएं

पुलिस की लापरवाही से हुई तीनों हत्याएं

Tue, 16 Oct 2018 11:48 PM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की लापरवाही से हुई तीनों हत्याएं
आजमगढ़। मेहनाजपुर नई बस्ती गांव निवासी जंगबहादुर सिंह (58), तरवां थाना क्षेत्र के अवनी गांव निवासी अत्रेय सिंह (45) और अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव निवासी सुनील सिंह उर्फ गुड्डू की ताबड़तोड़ हुई हत्या के पीछे संबंधित थाने की पुलिस की लापरवाही उजागर हुई है। उच्चाधिकारियों की चेतावनी के बाद भी एसओ समेत थाने के अन्य कर्मचारियों ने सावधानी नहीं बरती। मेहनाजपुर नई बस्ती निवासी जंगबहादुर सिंह का बंटवारे का विवाद चलता था। सोमवार को वह रोआपार गांव निवासी एक व्यक्ति के बेटे के मुंडन होने पर आयोजित भोज में खाने गया था। रात करीब आठ बजे वहां से साइकल से निकला। उसके साथ विपक्षी शैलेष सिंह आदि भी मौजूद थे। इन लोगों ने लाठी-डंडे और लात, घूसों से पीटकर जंगबहादुर की हत्या कर दी। परिवारवालों का आरोप है कि जिस समय घटना को अंजाम दिया जा रहा था, वहां कुछ दूर पर एक दरोगा और सिपाही खड़े थे, कहने के बाद भी यह लोग मौके पर नहीं आए। पुलिसवालों के न आने से मनबढ़ जंगबहादुर को अस्पताल नहीं ले जाने दे रहे थे। समय से अस्पताल नहीं मिलने से उसकी मौत हो गई। इसीक्रम में तरवां थाना क्षेत्र के अवनी गांव निवासी अत्रेय सिंह से विपक्षी राजेश सिंह का विवाद होने पर पुलिस रविवार को मौके पर पहुंची। काम रोकवाते हुए दोनों पक्ष से एक-एक लोगों को लेकर थाने चली गई। साथ ही सुरक्षा के लिए एक दरोगा, एक सिपाही और तीन होमगार्ड तैनात कर दिया। लेकिन रात को यह सभी मौके से गायब हो गए। इनके जाते ही मनबढ़ों ने गोली मारकर अत्रेय की हत्या कर दी। सवाल यह उठता है कि जब दिन में एसओ ने काम रोकवा दिया तो किस बल पर पुन: निर्माण शुरू हुआ और विपक्षी योजनाबद्ध तरीके से घटना को अंजाम दे दिया। जबकि अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव निवासी सुनील सिंह गुड्डू की हत्या से पूर्व ही उच्चाधिकारियों ने एसओ अहरौला को सुनील के विपक्षी मनीष सिंह आदि पर सख्त नजर रखने और इनके विरुद्ध कार्रवाई का निर्देश दिया। बार-बार चेतावनी के बाद भी एसओ समेत अन्य पुलिसवालों ने ध्यान नहीं दिया। जिसका परिणाम रहा कि मनीष आदि अपने मंसूबों में कामयाब हो गए।
विज्ञापन


ताबड़तोड़ हुई तीनों हत्याओं में पीड़ित पक्ष स्थानीय पुलिसवालों की मिलीभगत का आरोप लगाया। जिसकी गहनता से जांच पड़ताल करवाई जा रही। जांच रिपोर्ट आने पर दोषियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

नरेंद्र प्रताप सिंह, एसपी ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed