फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   कार्ड बदलकर निकाला 3.66 लाख रुपये

कार्ड बदलकर निकाला 3.66 लाख रुपये

Sun, 26 Aug 2018 11:32 PM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
कार्ड बदलकर निकाला 3.66 लाख रुपये
आजमगढ़। तरवां थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव निवासी सतीश राजभर ने शनिवार को देवगांव कोतवाली में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें अज्ञात दो बदमाशों को आरोपित किया है। पीड़ित का आरोप है कि पांच अगस्त को दिन में 11 बजे वह देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लालगंज बाजार में स्थित आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम से रुपये निकालने गया था। वहां दो बदमाश पहले से मौजूद रहे। बदमाश देखने के बहाने सतीश राजभर का कार्ड लिया और बदलकर उसे दूसरा कार्ड थमा दिया। बाद में सतीश के कार्ड के जरिए उसके खाते से 3.66 लाख रुपये निकाल लिया। घटना की जानकारी सतीश राजभर को दो दिन पूर्व उस समय हुई जब वह पुन: खाते से रुपये निकालने पहुंचा। खाता में रुपये न होने पर बैंक में संपर्क किया। इस दौरान कार्ड बदले जाने की जानकारी हुई। सीओ लालगंज सच्चिदानंद ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed