फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   32 लाख की मोबिल गायब करने वाले दो गिरफ्तार

32 लाख की मोबिल गायब करने वाले दो गिरफ्तार

Mon, 16 Jul 2018 01:52 AM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
32 लाख की मोबिल गायब करने वाले दो गिरफ्तार
आजमगढ़। केंद्र शासित प्रदेश दादरा नगर हवेली के सिलवासा थाना क्षेत्र में स्थित एक आयल कंपनी का 32 लाख रुपये का मोबिल ट्रक सहित गायब करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया। शहर कोतवाली पुलिस के सहयोग से एक आरोपी को आजमपुर कोढन गांव से और दूसरे को कप्तानगंज थाना क्षेत्र के वाजिदपुर गांव से गिरफ्तार किया गया। इनमें एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं। सिलवासा की पुलिस इन दोनों का ट्रांजिट रिमांड पर दोनों आरोपियों को सिलवासा लेकर रवाना हो गई। सीओ सिटी अजय कुमार यादव के मुताबिक गिरफ्तार दोनों आरोपियों में अल्पना सिंह शहर कोतवाली क्षेत्र के आजमपुर कोढन गांव निवासी और दूसरा सौरभ सिंह कप्तानगंज थाने के वाजीदपुर गांव निवासी है। सिलवासा क्राइम ब्रांच प्रभारी छाया टंडेल ने बताया कि यह दोनों वाराणसी में एक ट्रांसपोर्ट कंपनी का आफिस खोलकर एक स्थान से दूसरे स्थान पर भेजवाने का काम करते थे। सिलवासा में स्थित गल्फ आयल कंपनी का एक ट्रक लुब्रीकेंट पटना पहुंचाने का इन्होंने जिम्मा लिया। ट्रांसपोर्ट अल्पना सिंह के नाम पर है। जबकि सौरभ उसका एमडी है। कंपनी से माल लेकर सौरभ खुद ट्रक ड्राइवर के साथ 13 जून को चला। ट्रक को 22 जून तक पटना पहुंच जाना चाहिए, लेकिन नहीं पहुंचा। रास्ते से माल सहित ट्रक गायब हो गया। कुल करीब 32 लाख रुपये का माल था। इसकी जानकारी होने पर कंपनी के मालिक जब पता लगाना शुरू किया तो सौरभ का मोबाइल बंद मिला। काफी प्रयास के बाद भी संपर्क न होने पर सिलवासा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मामले की जांच क्राइम को सौंपी गई। जांच पड़ताल के दौरान आरोपियों का नाम और पते की जानकारी होने पर इनके घर दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। एसपीसिटी अजय कुमार यादव ने बताया कि मुकदमा सिलवासा में दर्ज था। इसलिए वहां की पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर दोनों आरोपियों को अपने साथ लेकर रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed