फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   शव की हुई पहचान, घर में घूम रही कहानी

शव की हुई पहचान, घर में घूम रही कहानी

Wed, 27 Jun 2018 12:40 AM IST
Updated Wed, 27 Jun 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
शव की हुई पहचान, घर में घूम रही कहानी
तहबरपुर। कंधरापुर थाना क्षेत्र के सांती गांव में स्थित सिलनी नदी किनारे गन्ने के खेत में सोमवार को मिली लाश महराजगंज थाना क्षेत्र के मेहरुपुर गांव की प्रेमशीला (19) पुत्री फूलचंद की थी। वह तीन दिनों से घर से गायब थी, लेकिन घरवालों ने इसकी न तो तहरीर दी थी न ही शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। ऐसे में हत्या के शक की सुई अपनों पर ही घूम रही है। साथ ही पुलिस ऑनर किलिंग को भी आधार मानकर जांच कर रही है। मामले के खुलासे के लिए कुछ नात रिश्तेदारों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

एसपी सिटी सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि कंधरापुर थाना क्षेत्र के सांती गांव निवासी रामहित राम के घर प्रेमशीला की ननिहाल थी। रामहित के बेटे की शादी में प्रेमशीला अपनी मां के साथ आई हुई थी। यहीं से वह 22 जून को लापता हो गई। लेकिन प्रेमशीला के लापता होने पर परिवार के किसी भी सदस्य ने ना तो खोजबीन किया, ना ही थाने में ही कोई तहरीर दी। मामला बिलकुल शांत था। इसी बीच सोमवार की सुबह गांव वालों ने एक लाश नदी उस पार गन्ने के खेत में देखी। चेहरा सहित अन्य भाग को तेजाब से जलाए जाने की वजह से उसकी पहचान नहीं हो पाई। रामहित के घर से महज तीन सौ मीटर की दूरी पर नदी के उस पार लाश पाई गई थी। इस दौरान रामहित के परिवार के तमाम लोग भी जुटे थे, पर किसी ने शव नहीं पहचाना। जांच के दौरान डॉग स्क्वाड शव के पास से रामहित सहित एक अन्य व्यक्ति के दरवाजे तक पहुंचा। इसी के आधार पर पुलिस दोनों घरों के लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इस दौरान रामहित ने कबूला कि लाश उसके भांजी प्रेमशीला की है।
विज्ञापन

वर्जन
युवती की शिनाख्त कर ली गई है। अब तक की जांच पड़ताल के दौरान हत्या की कहानी अपनों के ही आसपास घूम रही है। सच का पता लगाने के लिए पुलिस कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जल्द ही गुत्थी सुलझने की उम्मीद है। - सुभाष चंद्र गंगवार, एसपीसिटी
विज्ञापन
विज्ञापन



रामहित के भागने से शक यकीन में बदला
तहबरपुर। युवती की लाश सूंघने के बाद खोजी कुतिया सूखी पड़ी सिलनी नदी को पार कर करीब तीन सौ मीटर दूर रामहित राम के घर पहुंचकर रुक गई। इस पर सीओ सिटी सच्चिदानंद और एसओ कंधरापुर अरविंद यादव ने रामहित को फोन कर मौके पर बुलाया। इस दौरान रामहित ने कहा कि वह घर से बाहर बाजार में है, आधे घंटे में पहुंच रहा है। पर एक घंटे तक इंतजार करने के बाद भी नहीं आया। दोबारा फोन करने पर रामहित ने अपनी दूरी और अधिक बताते हुए आने की बात कहा। बार-बार फोन के बाद भी रामहित के न आने पर पुलिस का शक यकीन में बदल गया। अंत में देर रात को उसके घर दबिश देकर हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान रामहित ने उसकी पहचान अपनी भांजी प्रेमशीला के रूप में की।

प्रेमशीला के घर में चल रहा था विवाद
तहबरपुर/कटानी बाजार। कंधरापुर थाना क्षेत्र के सांती गांव में हत्या कर फेंकी मिली प्रेमशीला की लाश की पहचान होने पर पता चला कि उसके घर में काफी दिनों से उसको लेकर कलह चल रही थी। गांव वालों के मुताबिक वह किसी से प्रेम कर रही थी। जबकि परिवार के लोग इस बात का विरोध कर रहे थे। इसको लेकर परिवार में तनाव चल रहा था। पुलिस के मुताबिक परिवार के लोग बार-बार की मुसिबत से छुटकारा पाना चाहते थे। ऐसे में प्रेमशीला की इस तरह की हत्या कर शव फेंकने का साजिश कितने रची, कौन-कौन से लोग मिलकर उसकी हत्या किए। किस प्रकार से घटना को अंजाम दिया गया। इन सभी सवालों की जवाब पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर जुटा रही है।


रिपोर्ट से होगी बलात्कार की पुष्टि
बलरामपुर। कंधरापुर थाना क्षेत्र के सांती गांव में गन्ने के खेत में जघन्यता पूर्वक युवती की हत्या कर फेंकी मिली लाश की सोमवार को पहचान नहीं हो सकी थी। ऐसे में पुलिस उसका पोस्टमार्टम न कराकर पहचान के लिए मोर्चरी में रखवाई थी। शव की शिनाख्त हो जाने पर दूसरे दिन मंगलवार को लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवाई गई। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि बलात्कार से पहले आरोपियों ने उसके साथ रेप किया था या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed