फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   छुट्टा बछड़ों के साथ किया चक्काजाम

छुट्टा बछड़ों के साथ किया चक्काजाम

Wed, 13 Sep 2017 11:51 PM IST
Updated Wed, 13 Sep 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
छुट्टा बछड़ों के साथ किया चक्काजाम
पल्हना। पल्हना विकास खँड के ग्रामीणों ने बुधवार को भरथीपुर चट्टी के तिराहे पर 100 छ़ुट्टा बछड़ों के साथ सड़क जाम कर दिया। ग्रामीणों के चक्काजाम की सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज बोंगरिया, पकड़ी कला मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर चक्काजाम को समाप्त कराया।
विज्ञापन

बताते चलें कि प्रदेश सरकार ने पूरे प्रदेश में अवैध बूचड़ खानों पर प्रतिबंध लगा रखा है। जिसके कारण यह बछड़े निष्प्रयोज्य हो गए। इनके खरीदार न मिलने के कारण लोग इन्हें दूसरे इलाकों में ले जाकर छोड़ दे रहे हैं। यह छुट्टा पशु किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। इससे नाराज ईस्माइलपुर, भरथीपुर, नवापुरा, मियापुर, बासदेवा, डुभांव आदि गांवों के ग्रामीणों ने लगभग 100 बछड़ों को पकड़ा और उन्हें ट्रैक्टर आदि में लादकर लालगंज-तरवां मार्ग पर चक्काजाम कर दिया गया। लोगों के चक्काजाम की सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज बोंगरिया बिजेंद्र सिंह और चौकी इंचार्ज पकड़ी कला सुरेश कुमार पांडेय के साथ तरवां थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उन्होंने लोगों को इस संबंध में एसडीएम लालगंज और जिलाधिकारी से शिकायत करने की बात कहकर जाम को समाप्त कराया। सुबह 9.30 बजे लगा जाम दोपहर बाद 1.30 बजे समाप्त हुआ। इस मौके पर ज्ञानेंद्र सिंह प्रधान, सुभाष सिंह, कमलेश सिंह, विरेंद्र सिंह, कृष्णकांत सिंह, इंद्रजीत यादव, रामायन यादव, सत्यम सिंह, पप्पु सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed