{"_id":"59a466d84f1c1bd7018b465f","slug":"161503946456-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्राफ समेट तीन दुकानों के ताले तोड़े, लगाया जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सर्राफ समेट तीन दुकानों के ताले तोड़े, लगाया जाम
Updated Tue, 29 Aug 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कप्तानगंज। कंधरापुर थाना क्षेत्र के मंदुरी बाजार में चोरों ने एक ही रात तीन दुकानों के ताले तोड़ कर लगभग तीन लाख का माल पार कर दिया। मामले की सूचना के बाद भी एसओ के मौके पर नहीं पहुंचने पर भड़के दूकानदारों ने आजमगढ़-फैजाबाद मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे सीओ सदर ने जाम खुलवाया और डाग स्क्वाड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट से मौके की जांच कराई।
कंधनापुर थाना क्षेत्र के हरिरामपुर सीयर निवासी भूपेंद्रनाथ सिंह पुत्र पारसनाथ सिंह का मंदुरी तिराहे पर मेडिकल स्टोर है। इसी के बगल में उनके भाई उपेंद्र नाथ सिंह की जूते-चप्पल की दूकान है। रविवार रात चोरों ने मेडिकल स्टोर का ताला तोड़कर 10 हजार नगद और 20 हजार की दवा पर हाथ साफ कर दिया। इसके बाद जूते चप्पल की दूकान से 10 हजार का माल समेट ले गए। इसके बाद चोरों ने बगल में सराफ सुभाष चंद्र सोनी की दूकान से डेढ़ लाख के सोने-चांदी के जेवर, एक हजार नगद और 30 हजार के आर्टीफीशियल ज्वेलरी पर हाथ साफ कर दिया। सुबह दूकानदार पहुंचे तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। लेकिन लोगों का आरोप है कि जानकारी के बाद भी एसओ कंधरापुर मौके पर नहीं पहुंचे। इसके बाद दुकानदारों और कस्बेवासियों ने आजमगढ़-फैजाबात मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर पहुंचे सीओ सदर सचिदानंद ने दुकानदारों को समझाकर जाम खुलवाया। मौके पर डाग स्क्वायड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को बुलवाकर जांच कराई गई। पुलिस ने मामले की तहरीर ले ली है, लेकिन अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। सीओ सचिदानंद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वही एक अन्य घटना में जहानागंज थाना क्षेत्र के गांव पेवठा स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय को चौथी बार निशाना बनाते हुए चोर रविवार रात को यहां से हजारों रुपये का सामान उठा ले गए। प्रधानाध्यापक हरिअंत राम पुलिस को तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।