फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   सड़क हादसे में युवक सहित तीन की मौत

सड़क हादसे में युवक सहित तीन की मौत

Sun, 09 Jun 2019 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक सहित तीन की मौत
तरवां/बलरामपुर। तरवां थाना क्षेत्र के कम्हरिया गांव व जमुई पुलिया और अहरौला थाना क्षेत्र के बेलहा बाबा के पास बीते चौबीस घंटे के भीतर हुए तीन सड़क हादसे में एक युवक और दो अधेड़ की मौत हो गई। बाइक चलाते समय किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। घटना की जानकारी होने पर पुलिस पहुंची। घर वालों को सूचना देकर लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। हादसे में तीन लोगों की मौत होने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

तरवां थाना क्षेत्र के हंसराजपुर गांव निवासी मंतू राम (50) पुत्र श्यामफेर मध्यप्रदेश के एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। वह छुट्टी लेकर घर आया हुआ था। शनिवार को मंतू किसी रिश्तेदार के यहां गया हुआ था। वहां से रविवार की दोपहर घर लौटते समय जैसे ही कम्हरिया गांव के पास पहुंचा कि बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें मंतू गंभीर रूप से घायल हो गया। लोग जब तक अस्पताल ले जाते कि उसकी मौत हो गई। वह दो बेटा और तीन बेटियों का पिता था। इसी क्रम में अहरौला थाने के कुकुड़ीपुर बरईपुर गांव निवासी अशोक कुमार (40) पुत्र रामदीन शनिवार को बाजार से घर लौट रहा था। जैसे ही वह बेलहा बाबा के पास पहुंचा कि कुत्ता बचाने में बाइक पलट गई। इसमें अशोक घायल हो गए। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसी क्रम में तरवां थाने के मोहम्मदपुर केवटिया गांव निवासी मोतीलाल (50) पुत्र बैजनाथ की देवगांव कोतवाली के पल्हना बाजार में घड़ी बनाने की दुकान थी। वह शनिवार को दुकान बंद कर घर जा रहा था। जमुई पुलिया के पास अनियंत्रित बाइक की टक्कर से घायल हो गया। जब तक मोतीलाल को अस्पताल ले जाने का प्रबंध किया जाता कि उसकी मौत हो गई। वह दो बेटों का पिता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed