फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   ीने में गोली मारकर छात्र की हत्या

ीने में गोली मारकर छात्र की हत्या

Tue, 28 May 2019 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
ीने में गोली मारकर छात्र की हत्या
लाटघाट। रौनापार के रैचंदपट्टी भुसउल गांव में सोमवार की रात सीने में गोली मारकर छात्र की हत्या कर दी गई। मंगलवार की सुबह उसकी लाश घर के सामने खेत में फेंकी मिली। शव के बगल में उसका टार्च और लाठी भी पड़ी हुई थी। वह रात को खेत में चारपाई डालकर अपने भाईयों के साथ सोया हुआ था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाबत पिता ने तहरीर देकर गांव के ही चार लोगों को आरोपित किया है। कुछ संदिग्धों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

रैचंदपट्टी भुसउल गांव निवासी मृत छात्र धर्म प्रकाश उर्फ पिंटू पासी (28) पुत्र सत्तल चार भाईयों में दूसरे नंबर पर था। वो टेट की परीक्षा पास कर शिक्षक बनने की तैयारी कर रहा था। उसका बड़ा भाई शिक्षक है। सोमवार की रात धर्म प्रकाश अपने भाईयों के साथ घर के सामने खेत में चारपाई डालकर सोया हुआ था। रात करीब 12 बजे तक सभी ने आपस में बातचीत की। इसके बाद सो गए। मंगलवार की सुबह धर्म प्रकाश की लाश घर के सामने खेत में फेंकी हुई थी। सीने में गोली मारकर उसकी हत्या की गई है। लाठी और टार्च बगल में रखा हुआ था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस डॉग स्क्वाड टीम के साथ मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल के दौरान पता चला कि धर्म प्रकाश की हत्या उसके घर से करीब चार सौ मीटर दूर खेत में की गई थी क्योंकि वहां भी खून गिरा हुआ था। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी उसकी लाश घर के पास खेत में रखकर फरार हो गए। धर्म प्रकाश के पिता ने तहरीर देकर गांव के चार लोगों को खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस शक के आधार पर गांव के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एसपी त्रिवेणी सिंह ने बताया कि अब तक की जांच में मामला आशनाई का सामने आ रहा है। पुलिस सच का पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed