फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   सोशल मीडिया पर धार्मिक उन्माद फैलाने पर लगा गैगेस्टर

सोशल मीडिया पर धार्मिक उन्माद फैलाने पर लगा गैगेस्टर

Fri, 19 Apr 2019 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर धार्मिक उन्माद फैलाने पर लगा गैगेस्टर
आजमगढ़। अहरौला थाना व शहर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को दो साइबर अपराधियों को पकड़ा। धार्मिक उन्माद फैलाने के आरोप में एक पर गैंगेस्टर लगाने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

एसपी त्रिवेणी सिंह ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता में बताया कि शुक्रवार को दो साइबर अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़े। जिसमें एक साइबर अपराधी सूरज कुमार पुत्र राम सहाय निवासी दोस्तपुर थाना पवई ने सोशल मीडिया पर देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक पोस्ट की थी। सूरज पर पहले से भी साइबर अपराध का मुकदमा पवई थाने में दर्ज था। अहरौला थाना पुलिस व साइबर सेल की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को सूरज को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि धार्मिक उन्माद फैलाने वाले सूरज पर आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज करने के साथ ही गैगेस्टर लगाने की कार्रवाई की जा रही है।एसपी त्रिवेणी सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर अब तक किसी भी प्रकार की गलत पोस्ट करने पर ज्यादा से ज्यादा आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज होता था। जिससे साइबर अपराधी जल्द ही छूट जाते थे। लेकिन अब सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार के धार्मिक उन्माद फैलाने पर गैगेस्टर की कार्रवाई की जायेगी। इस क्रम में संभवत: यह कार्रवाई जिले में ही नहीं बल्कि प्रदेश में पहली कार्रवाई है।
विज्ञापन

वहीं एक अन्य मामला शहर कोतवाली में दर्ज हुआ। जिसमें वादी मुकदमा हरिवंश मिश्रा ने बताया कि सोशल मीडिया पर पीएम के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने के साथ ही अपशब्द लिखे गये है। यह पोस्ट शहर कोतवाली के मुकेरीगंज मुहल्ला निवासी सेराज अहमद पुत्र मुन्ना के आईडी से किया गया था। शहर कोतवाली पुलिस ने सेराज को शुक्रवार की शाम मुकेरीगंज चौराहे से धर दबोचा। उसके खिलाफ आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में स्पेशल सेंटर की हुई स्थापना
आजमगढ़। साइबर अपराध पर लगाम के लिए जिले में साइबर सेल पहले से ही काम कर रहा है। अब इस सेल को अपडेट करते हुए सोशल मीडिया एनॉलीसिस सेंटर की स्थापना की गई है। इस सेंटर में एक विशेष साफ्टवेयर का प्रयोग किया जा रहा है, जो सोशल मीडिया के हर पोस्ट, ट्वीट आदि पर नजर रखेगा। एसपी त्रिवेणी सिंह ने बताया कि इस एप्लीकेशन के माध्यम से हमें यह जानकारी लगातार मिलती रहेगी कि कौन सा पोस्ट आपत्तिजनक है और किसने किया है। कहा से पोस्ट की शुरूआत हुई है और कहां-कहां और किसे-किसे भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed