फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   एसडीएम, कोतवाल सहित 27 लोगों पर केस

एसडीएम, कोतवाल सहित 27 लोगों पर केस

Sat, 02 Mar 2019 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम, कोतवाल सहित 27 लोगों पर केस
आजमगढ़। फूलपुर कस्बा निवासी ज्वाला प्रसाद पांडेय ने शुक्रवार को कोर्ट के आदेश पर फूलपुर कोतवाली में धमकी, भय फैलाने और लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें फूलपुर तहसील के पूर्व एसडीएम लखनऊ तेलीबाग के रहने वाले अशोक सिंह, तत्कालीन तहसीलदार फूलपुर जंगबहादुर यादव, इलाहाबाद के भोगन गांव निवासी पूर्व कोतवाल रामायण सिंह, चंदौली जिले के रहने वाले सिपाही नथुनी सिंह के अलावा फूलपुर कस्बा निवासी चिरंजीवी जायसवाल, प्रेमलता, श्याम जायसवाल सहित 13 लोगों को नामजद और 14 अज्ञात पुलिसवालों को आरोपित किया है। ज्वाला प्रसाद पांडेय का आरोप है कि घर के बगल में मौजूद उसकी जमीन पर विपक्षी चिरंजीलाल जायसवाल आदि कब्जा करते हुए रास्ता बनाना चाहते थे। आराजी नंबर 637 ब पर होने वाले अवैैध कब्जे के विरोध में हवेली में वाद संख्या 1033/18 दाखिल किया गया था। जिस पर संबंधित कोर्ट ने 29 मई 2018 को स्टे दिया था। बावजूद इसके एसडीएम फूलपुर अशोक कुमार सिंह, तहसीलदार जंगबहादुर यादव, कोतवाल रमायन सिंह, कांस्टेबल नथुनी अपने साथ 14 से अधिक पुलिसवालों को लेकर पहुंचे। पुलिसवालों के पहुंचने पर चिरंजीलाल जायसवाल, प्रेमलता, श्याम जायसवाल, अजय आदि भी आ गए। इनके आने पर एसडीएम के समक्ष ज्वाला प्रसाद पांडेय ने स्टे आर्डर दिखाया तो उन्होंने कहा कि इस प्रकार के बहुत से कचरे को देखें हैं। यह लोग जमीन में गड़ा लोहे का पिलर उखाड़कर ना केवल जमीन पर कब्जा करवा दिया। बल्कि सबूत मिटाने के लिए दुकान के बाहर लगा सीसीटीवी कैमरा आदि भी तोड़कर लूट ले गए। साथ ही अन्य तरह की कार्रवाई करने की धमकी दी। सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने सात फरवरी को आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्रवाई का निर्देश दिया था। जिस क्रम में शुक्रवार को केस दर्ज कर ली गई। मामले की जांच की जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed